Last Updated:
Prithvi Shaw get engaged With Aakriti Agarwal: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के संग सगाई कर ली है. पृथ्वी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सगाई की तस्वीर शेयर की है. हाल ही में पृथ्वी अपने दोस्त अर्जुन तेंदुलकर की शादी में गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे.
पृथ्वी शॉ ने की सगाई
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई रचा ली है. पिछले एक साल से पृथ्वी और आकृति एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. पृथ्वी और आकृति हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर की शादी में साथ में नजर आए थे. पृथ्वी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आकृति के संग सगाई की तस्वीरों को शेयर किया है.
बता दें कि आकृति अग्रवाल से पहले पृथ्वी शॉ एक्ट्रेस और मॉडल निधि तपाड़िया के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया. इसके बाद जब पृथ्वी शॉ अपने करियर में संघर्ष और विवादों को कारण सुर्खियों में थे तो दोनों का ब्रेकअप हो गया. निधि के बाद पृथ्वी की लाइफ में आकृति अग्रवाल की एंट्री हुई है. इसके अलावा पृथ्वी का एक्ट्रेस प्राची सिंह के साथ भी नाम जुड़ चुका है.
कौन हैं पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल पेशे से एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर आकृति अग्रवाल के करीब 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा उनका अपना एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर करीब 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स है. आकृति अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैशन, लाइफस्टाइल और डांस रील्स के वीडियो को शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं.
इस अलावा आकृति एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं. हालांकि, फिलहाल उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है, लेकिन साउथ सिनेमा में आकृति तेलुगु फिल्म में नजर आने वाली हैं. आकृति के इस फिल्म का नाम त्रिमुखा है, जिससे उनका बड़े पर्दे पर डेब्यू होने वाला है. हालांकि, आकृति पिछले कुछ समय से अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा पृथ्वी शॉ के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रही हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें