रतलाम में हार्डवेयर की दुकान में लगी आग: 15 से 20 लाख रुपए नुकसान की आशंका, दुकान संचालक राजस्थान गए थे – Ratlam News

रतलाम में हार्डवेयर की दुकान में लगी आग:  15 से 20 लाख रुपए नुकसान की आशंका, दुकान संचालक राजस्थान गए थे – Ratlam News




रतलाम के टैंकर रोड विनोबा नगर में रविवार दोपहर एक हार्डवेयर एंड सेनेटरी की दुकान पर आग लग गई। आग का कारण सामने नहीं आया है। संभवत शार्ट सर्किट की आशंका है। आग पर काबू पाने में 5 फायर लॉरी के साथ डेढ़ घंटे लगा। दुकान श्री राम हार्डवेयर एंड सेनेटरी के नाम से है। घटना करीब 2 बजे की। आग के कारण दुकान में रखे हार्डवेयर का सामान, प्लास्टिक के पाइप, नल आदि जल गए। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलते ही फायर कर्मी फायर लॉरी के साथ मौके पर पहुंचे। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस भी पहुंची। घटना के समय दुकान बंद थी। अचानक से धुआं आसपास के लोगों ने देख सूचना की। देखते ही देखते आग की लपटो के साथ धुआं दिखाई देने लगा। आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। दुकान संचालक रतलाम से थे बाहर दुकान संचालक राहुल पिता सुनील प्रसाद निवासी विनोबा नगर अपने दोस्तों के साथ रविवार सुबह राजस्थान के सांवलिया जी के दर्शन करने गए। आग की सूचना पर वह भी रतलाम के लिए रवाना हुए। मौके पर दुकान संचालक के परिवार जन पहुंचे। आसपास के रहवासियों के अनुसार आग संभवत शार्ट सर्किट से लगी है। आग से 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान होने की संभावना है। देखें आग की तस्वीरें…



Source link