टॉस जीतकर सैंटनर ने मारी अपने पैर पर कुल्हाड़ी, भारत का अब चैंपियन बनना तय

टॉस जीतकर सैंटनर ने मारी अपने पैर पर कुल्हाड़ी, भारत का अब चैंपियन बनना तय


नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीता है. टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस फैसले के साथ ही न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने अपने पैर पर कुल्हारी मार ली है. भारतीय टीम ने पिछले मैच में भी पहले बल्लेबाजी करते हुए दमदार जीत हासिल की थी.

बता दें कि इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 175 से 180 रन के बीच रहा है. हालांकि, पिच अगर सपाट रही तो यहां 200 से ज्यादा का स्कोर आसानी से बन सकता है. ऐसे में अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा रन बना लेती है तो फिर न्यूजीलैंड के लिए इसे चेज कर पाना आसान नहीं होगा. क्योंकि भारतीय टीम के बल्लेबाज अपने प्रचंड फॉर्म में है. ऐसे में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रनों की बारिश होनी तय है.

कैसी है भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी अपने अंतिम-11 में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. भारतीय टीम सेमीफाइनल की अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतर रही है. वहीं न्यूजीलैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरी है. यही कारण है कि  कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपनी टीम में जैकब डफी को शामिल किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला धमाकेदार होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

दोनों टीमों की प्लेइंग XI-

भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.



Source link