अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी… न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में किया धमाका

अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी… न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में किया धमाका


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी… न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में किया धमाका

Last Updated:

Abhshek Sharma Fifty: युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला अर्धशतक जड़ा. उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की गेंदों पर मैदान के चारों और चौकों और छक्कों की बौछार कर दी. अभिषेक सेमीफाइनल से पहले इस टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनन में उनका बल्ला जमकर बोला. उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई.

Zoom

अभिषेक शर्मा ने फाइनल में खेली शानदार पारी.

नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. बाएं हाथ के इस युवा ओपनर ने 18 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की. उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर शुरुआती 6 ओवरों में 92 रन जोड़े.  अभिषेक का बल्ला पिछले कुछ मैचों में खामोश  रहा लेकिन फाइनल में उन्होंने धमाका कर दिया. स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी की गेंदों पर अभिषेक ने खूब चौके और छक्के बटोरे. उन्होंने चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया . अभिषेक के बल्ले से अर्धशतक निकलता देखकर हेड कोच गौतम गंभीर ने खड़े होकर ताली बजाकर उनकी पारी की को सराहा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link