अमित जोगी बोले- बक्साइट खदानों के खिलाफ एकजुट हों आदिवासी: बालाघाट में कहा- भाजपा देश को धर्म-जाति में बांट रही, गैर-भाजपाई दल साथ लड़ें – Balaghat (Madhya Pradesh) News

अमित जोगी बोले- बक्साइट खदानों के खिलाफ एकजुट हों आदिवासी:  बालाघाट में कहा- भाजपा देश को धर्म-जाति में बांट रही, गैर-भाजपाई दल साथ लड़ें – Balaghat (Madhya Pradesh) News




छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जेसीसीजे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर बालाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता रहीम खान द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत की और विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। बक्साइट खदानों का विरोध किया अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ के रेंगाखार और दलदली का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की अति पिछड़ी जनजातियों को विस्थापित कर बक्साइट खदानें लगाने की कोशिश की गई थी, जिसे कड़े संघर्ष के बाद रुकवाया गया। उन्होंने बालाघाट के आदिवासियों से भी आह्वान किया कि वे बक्साइट खदानों के खिलाफ एकजुट हों। जोगी ने मांग की कि इन क्षेत्रों में खदानों का स्वामित्व बाहरी कंपनियों के बजाय स्थानीय आदिवासियों को दिया जाना चाहिए। सभी गैर-भाजपाई दल एक मंच पर आए इस दौरान अमित जोगी ने देश के वर्तमान राजनीतिक माहौल पर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस धर्म व जाति के नाम पर समाज को बांट रहे हैं। उन्होंने इसे देश के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम के बीच बढ़ती दूरियों को रोकने के लिए सभी गैर-भाजपाई दलों को एक मंच पर आना होगा। संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जे का आरोप उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग और ईवीएम (EVM) जैसे महत्वपूर्ण सिस्टम पर प्रभाव जमा लिया है। आगामी बंगाल विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए जोगी ने कहा कि यदि विपक्षी दल मिलकर लड़ें, तो भाजपा को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है। ‘शराब हटाओ सिंदूर बचाओ’ अभियान को समर्थन राजनीतिक चर्चाओं के साथ ही अमित जोगी ने ‘शराब हटाओ सिंदूर बचाओ’ अभियान के प्रति भी अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने सामाजिक सुधार के लिए शराबबंदी और नशामुक्ति को आवश्यक बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।



Source link