Last Updated:
Abhishek Sharma Sanju Samson record partnership: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी इतिहास रच दिया. संजू और अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप के फाइनल में 17 पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच फाइनल में पहले विकेट के लिए 98 रनों की पार्टनरशिप हुई.
भारत बनाम न्यूजीलैंड, फाइनल मैच
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अपनी तूफानी बैटिंग से इतिहास रच दिया. अभिषेक और संजू टी20 विश्व कप इतिहास के पहले ऐसे ओपनिंग जोड़ी बने हैं, जिन्होंने फाइनल में 50 या उससे अधिक रनों की पार्टनरशिप की है. अभिषेक और संजू ने पारी की शुरुआत करते हुए महज चार ओवर में 51 रनों की पार्टनरशिप कर दी थी. इस तरह इस भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने टी20 विश्व कप फाइनल में 17 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.
आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में इससे पहले सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप 48 रनों की थी. यह रिकॉर्ड साल 2009 में कामरान अकमल और शाहजैब हसन ने श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में बनाया था. वहीं संजू और अभिषेक के बीच पहले विकेट के लिए 98 रनों की पार्टनरशिप हुई है.
अभिषेक ने खेली 52 रनों की दमदार पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. इससे पहले अभिषेक पूरे टूर्नामेंट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्होंने 21 गेंद में दमदार 52 रन बनाए. अपनी इस पारी में अभिषेक ने 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें