रायसेन पुलिस ने ईरान के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने रायसेन किले की पहाड़ी से तोप के साथ यह रील बनाई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें हथकड़ी
.
चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 के तहत सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रकरण दर्ज किया गया था।
यह मामला शनिवार को सामने आया, जब ‘दानिश खान’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो रील अपलोड की गई। इस वीडियो में चार युवक रायसेन किले की पहाड़ी पर एक तोप के साथ ईरान के समर्थन में नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे थे।
वीडियो में वे कह रहे थे, “हम ईरान का साथ देने जा रहे हैं… अल्लाह-हू-अकबर… भारत के मुसलमान न कल डरे थे, न आज डरेंगे और न जब तक दुनिया रहेगी, डरेंगे।” वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने इस पर आपत्ति जताई थी।
वीडियो सामने आने और शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने वीडियो और शिकायत के आधार पर एक आरोपी को रायसेन से और तीन अन्य आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया।
रविवार को पुलिस ने सभी चारों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उन्हें हथकड़ी लगाकर पैदल न्यायालय तक ले जाया गया। इस दौरान आरोपी लड़खड़ाते हुए चल रहे थे। न्यायालय में किसी भी अधिवक्ता ने इन आरोपियों की पैरवी नहीं की। इसके बाद अदालत ने चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: शादाब कुरैशी (30), पिता शाहीर कुरैशी, निवासी कसाई मोहल्ला, रायसेन; युसूफ शेख (19), पिता महफूज शेख, निवासी चटाईपुरा, भोपाल; वसीम मोहम्मद (32), पिता इब्राहिम खान, निवासी ऐशबाग, भोपाल; और पप्पू उर्फ सलमान कुरैशी (30), पिता सलीम कुरैशी, निवासी तलैया, भोपाल।
यह खबर पढ़िए… रायसेन किले से तोप चलाने का VIDEO
मध्य प्रदेश के रायसेन किले से तोप चलाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कहा जा रहा है कि हम ईरान का साथ देने जा रहे हैं। अल्लाह-हू-अकबर। भारत के मुसलमान न कल डरे थे, न आज डरेंगे और न जब तक दुनिया रहेगी, डरेंगे। पूरी खबर पढ़ें