T20 World Cup Celebration: टी-20 विश्व कप में भारत की शानदार जीत के बाद मध्यप्रदेश के कई जिलों में जोरदार जश्न मनाया गया. उज्जैन, जबलपुर, खरगोन, ग्वालियर, शाजापुर और मंडला सहित कई शहरों में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए. भारत की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत दर्ज होते ही लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस निकाले और देशभक्ति के नारे लगाए. कई स्थानों पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव मनाया. युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला. देर रात तक शहरों में जश्न का माहौल बना रहा और लोगों ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की.