Last Updated:
Hardik Pandya reaction to girlfriend Mahieka Sharma: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा को दिल खोल कर प्यार लुटाया. हार्दिक पांड्या ने कहा कि जब महिका उनकी लाइफ में आईं उन्हें सिर्फ जीत ही मिली है.
हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अपने दमदार खेल से टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड महिका शर्मा पर दिल खोल कर प्यार लुटाया. महिका और हार्दिक पिछले साल ही रिलेशनशिप में आए हैं. इसके बाद से महिका को हर मैच में देखा गया है कि वह हार्दिक को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची हैं. टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड पर जीत के बाद हार्दिक ने महिका को लेकर कहा कि जब से वह उनकी जिंदगी में आई हैं सबकुछ अच्छा हो रहा है.
मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए हार्दिक ने कहा, “जब महिका मेरी लाइफ में आई है तब जीत ही जीत मिल रही है. मेरी जिंदगी बदल गई है.” इसके अलावा उन्होंने क्रिकेटिंग करियर को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया. चैंपियन बनने की खुशी में हार्दिक ने कहा, “मैं अभी भारत के लिए 10 साल और खेलूंगा. अभी तो मेरा आधा करियर बीता है. इन 10 सालों में मैं कम से 4 से 5 आईसीसी ट्रॉफी और जीतना चाहता हूं.”
पूरे टूर्नामेंट में छाए रहे हार्दिक पांड्या
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया. नई गेंद से बॉलिंग हो या फिर स्लॉग ओवर में पावर हिटिंग. हार्दिक ने हर भूमिका में खुद फिट किया और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की. पूरे विश्व कप में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए.
फाइनल में 96 रन से टीम इंडिया को मिली जीत
वहीं फाइनल मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने 96 रनों से जीत हासिल की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. टीम इंडिया के लिए टॉप के तीन बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 19 ओवर में 159 रन बनाकर सिमट गई.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें