बुरहानपुर में एयरटेल कंपनी की लापरवाही; पानी की लाइन फोड़ी: निगम ने अनुमति रद्द की, 29.62 लाख रुपये की राशि राजसात की – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में एयरटेल कंपनी की लापरवाही; पानी की लाइन फोड़ी:  निगम ने अनुमति रद्द की, 29.62 लाख रुपये की राशि राजसात की – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर में एयरटेल कंपनी के कर्मचारी इंटरनेट केबल बिछाते समय नगर निगम की मुख्य पेयजल पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर बैठे। यह घटना शनिवार को शनवारा क्षेत्र में हुई। खुदाई के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन नहीं होने के कारण पाइपलाइन टूट गई और इलाके में पान

.

नगर निगम ने की तुरंत कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद महापौर माधुरी पटेल ने नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में यह पाया गया कि खुदाई के दौरान आवश्यक सावधानियां नहीं बरती गईं, जिसके कारण पाइपलाइन को नुकसान हुआ। खुदाई में इस्तेमाल किए गए सामान को भी जब्त किया गया।

एयरटेल की अनुमति रद्द, राशि जब्त नगर निगम प्रशासन ने इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एयरटेल की खुदाई की अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी। साथ ही निगम में जमा कंपनी की 29.62 लाख रुपये की राशि भी राजसात कर ली गई। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू किया गया है और कंपनी को हुए नुकसान की भरपाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

महापौर माधुरी पटेल ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी एजेंसी द्वारा नियमों की अवहेलना नहीं बर्दाश्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और आने वाले समय में भी ऐसा कोई भी उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link