Investigation of visitors, a woman turned positive | दर्शनार्थियों की जांच, एक महिला निकली पॉजिटिव

Investigation of visitors, a woman turned positive | दर्शनार्थियों की जांच, एक महिला निकली पॉजिटिव


ओरछा40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धार्मिक एवं पर्यटन नगरी में कोविड 19 महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लोगों की सैंपलिंग की जा रही हैं। इस दौरान बुधवार को श्रीरामराजा मंदिर प्रांगण में दर्शनार्थियों की जांच की गई। जिसमें करैरा जिला शिवपुरी मप्र की एक महिला पॉजिटिव निकली। तत्काल रिपोर्ट मिलने पर लोगों के मन में होने वाला भय समाप्त हो रहा हैं। बुधवार को स्थानीय बस स्टैंड और मंदिर प्रांगण में मेडिकल ऑफिसर डॉ. रमेश आर्या ने एक कैंप के माध्यम से ओरछा आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की कोरोना सैंपलिंग की गई।

मेडिकल टीम द्वारा 41 महिला पुरुषों की सैंपलिंग की। जिसमें 40 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। वही करैरा जिला शिवपुरी निवासी एक महिला श्रद्धालु पॉजिटिव पाई गई। जिसे फोन पर सूचित किया गया। इसके एक दिन पहले श्रीरामराजा मंदिर के 29 कर्मचारियों की जांच की गई थी। जिसमें सभी कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके अलावा ग्राम कुमहर्रा में 21 लोगों के सैम्पल लिए गए। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में मुख्य रूप से अजय शर्मा, बलवीर सिंह यादव, नपा सीएमओ प्रताप सिंह खेंगर मौजूद थे।

वहीं टीकमगढ़ जिले में कोरोना के 10 नए मरीज पॉजिटिव निकले। जिसमें शहर एक मरीज फूड प्रोडक्ट फैक्टरी का निकला। वही 9 मरीज जतारा क्षेत्र में पाए गए। बुधवार को 20 मरीजों की छुट्टी कर दी गई। जिले में अब तक 872 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।



Source link