संजू सैमसन नहीं, 32 साल के इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

संजू सैमसन नहीं, 32 साल के इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

संजू सैमसन नहीं, 32 साल के इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

Last Updated:

Jasprit Bumrah Player of the match IND vs NZ T20 wc final: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. बुमराह ने फाइनल में 4 विकेट लिए. उन्होंने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.

Zoom

जसप्रीत बुमराह को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड.

नई दिल्ली. भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक ऐसी जंग देखने को मिली, जहां ‘बल्ले’ और ‘गेंद’ के बीच श्रेष्ठता की होड़ मची थी. एक तरफ संजू सैमसन का रनों का तूफान था, तो दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह की आग उगलती गेंदें. अंत में बाजी बुमराह के हाथ लगी और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. ओपनिंग करने उतरे संजू सैमसन ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 46 गेंदों में 89 रनों की आतिशी पारी खेली. अपनी पारी में 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़कर संजू ने भारत को 255/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. अमूमन ऐसी पारी के बाद खिलाड़ी का मैन ऑफ द मैच बनना तय होता है, लेकिन अहमदाबाद के लोकल बॉय जसप्रीत बुमराह के इरादे कुछ और ही थे.

32 वर्षीय इस रफ्तार के सौदागर बुमराह ने अपने घरेलू मैदान पर न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी. बुमराह ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र (1) को ईशान किशन के हाथों कैच कराकर तबाही का आगाज किया. इसके बाद 16वें ओवर में उन्होंने जिमी नीशम और मैट हेनरी को लगातार दो गेंदों पर क्लीन बोल्ड कर कीवियों की उम्मीदें खत्म कर दीं. अंत में कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर (43) का विकेट लेकर उन्होंने भारत की जीत पर मुहर लगा दी.

जसप्रीत बुमराह को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड.

‘अहमदाबाद का अनुभव काम आया’
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते समय भावुक बुमराह ने कहा, ‘अपने होम ग्राउंड पर पिछला फाइनल (2023) हमारे पक्ष में नहीं रहा था, लेकिन आज यह जीत खास है. मैं यहां की परिस्थितियों को जानता था. मेरा अनुभव कहता है कि यहां ज्यादा तेज गेंदबाजी करने पर शॉट मारना आसान होता है, इसलिए मैंने स्लोअर बॉल्स का इस्तेमाल किया.’ बुमराह ने अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए कहा कि उन्होंने खेल को खुद तक आने दिया और दबाव में पैनिक नहीं हुए।. संजू की मेहनत ने भारत को पहाड़ जैसा स्कोर दिया, लेकिन बुमराह की धार ने उस स्कोर को न्यूज़ीलैंड के लिए ‘नामुमकिन’ बना दिया.

सूर्या ने बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए ‘राष्ट्रीय धरोहर’ करार दिया
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए ‘राष्ट्रीय धरोहर’ करार दिया जो इस करिश्माई तेज गेंदबाज के लिए सबसे उपयुक्त उपमा मानी जा सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रन से जीत के साथ सूर्यकुमार की टीम पुरुष क्रिकेट में लगातार विश्व टी20 खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई और साथ ही घरेलू मैदान पर ट्रॉफी जीतने वाली भी पहली टीम बनी. सूर्यकुमार ने कहा कि बुमराह एक पीढ़ी में एक बार आने वाले गेंदबाज हैं. मैं उन्हें राष्ट्रीय धरोहर कह सकता हूं. उन्हें पता है कि विकेट कैसे झटके जा सकते हैं, वह इस खेल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link