टीम इंडिया के वो ‘नवरत्न’, जो 2 बार भारत को बना चुके टी-20 का विश्व चैंपियन, देखिए लिस्ट

टीम इंडिया के वो ‘नवरत्न’, जो 2 बार भारत को बना चुके टी-20 का विश्व चैंपियन, देखिए लिस्ट


हिस्ट्री ‘रिपीट’ करेंगे…हिस्ट्री ‘डिफीट’ करेंगे… टी-20 वर्ल्ड कप से पहले जो कहा था, टीम इंडिया ने उसे करके दिखाया. अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकबाले में 96 रनों से हराया. इस तरह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब अपने पास ही रख लिया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीता. इस टीम में भारत के वो नवरत्न भी छिपे हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को दो बार टी-20 का विश्व चैंपियन बनाया. आइए आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के खिताब को दो बार जीता है.

1. सूर्यकुमार यादव: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप 2024 में भी टीम का हिस्सा रहे थे. रोहित शर्मा की अगुवाई में सूर्या ने बल्ले से टूर्नामेंट में अहम योगदान दिया था.

2. जसप्रीत बुमराह: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप 2026 में भी टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया. बुमराह ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट निकाले.

3. शिवम दुबे: शिवम दुबे भी उन भारतीय खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो लगातार दूसरी बार चैंपियन टीम का हिस्सा बने हैं. शिवम ने टी20 विश्व कप 2024 में भई बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया था.

4. हार्दिक पांड्या: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या भी अब दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को उठाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

5. अक्षर पटेल: टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी उन भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को दो बार अपने नाम किया है. अक्षर टी20 वर्ल्ड कप 2024 और 2026 में चैंपियन बनी टीम इंडिया का हिस्सा रहे.

6. अर्शदीप सिंह: अर्शदीप सिंह ने भी अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 और टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में अहम किदार निभाया। वह इस ट्रॉफी को दो बार जीत चुके हैं.

7. मोहम्मद सिराज: मोहम्मद सिराज भी उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को दो बार अपने नाम किया। सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2024 और टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन टीम का हिस्सा रहे.

हार्दिक भी हैं दो बार खिताब जीताने वाली लिस्ट में.

8. संजू सैमसन: संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया. इससे पहले वह 2024 में चैंपियन बनी भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे.

9. कुलदीप यादव: कुलदीप यादव भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को दो बार अपने नाम किया है. हालांकि, टी20 विश्व कप 2026 में कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला.

क्या रहा फाइनल मैच का हाल?
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है. रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा. भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है. भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है. टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई. (इनपुट IANS)



Source link