Last Updated:
Masala Chaach Recipe: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए मसाला छाछ एक बेहतरीन और देसी हेल्दी ड्रिंक मानी जाती है. बुरहानपुर की एक्सपर्ट महिला फुला बाई ने बताया कि सिर्फ चार चीजों की मदद से घर पर स्वादिष्ट मसाला छाछ आसानी से बनाई जा सकती है. छाछ में सेंधा नमक, सूखा पुदीना, धनिया और जीरा मिलाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है और यह पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. डॉक्टर भी अक्सर भोजन के बाद छाछ पीने की सलाह देते हैं क्योंकि इससे खाना जल्दी पचता है और शरीर को ठंडक मिलती है. अगर इसे सही तरीके से फ्रिज में रखा जाए तो मसाला छाछ तीन से पांच दिन तक खराब नहीं होती और गर्मी में ताजगी बनाए रखती है.
Masala Chaach Making Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग शरीर को ठंडक देने वाले पेय पदार्थों की तलाश करने लगते हैं. ऐसे में देसी छाछ यानी मसाला छाछ सबसे अच्छा और हेल्दी विकल्प माना जाता है. यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखती है बल्कि पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है.
अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट मसाला छाछ बनाना चाहते हैं तो इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. सिर्फ चार चीजों की मदद से आप स्वादिष्ट और ताजगी भरी छाछ तैयार कर सकते हैं, जिसे भोजन के बाद पीना बहुत अच्छा माना जाता है.
एक्सपर्ट महिला ने बताया आसान तरीका
बुरहानपुर की एक्सपर्ट महिला फुला बाई ने लोकल 18 की टीम से बातचीत में बताया कि मसाला छाछ बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको सिर्फ चार चीजों की जरूरत होती है. सबसे पहले छाछ लें और उसमें सेंधा नमक, सूखा पुदीना, हरा धनिया (कोथमीर) और जीरा मिला दें. इन मसालों को अच्छी तरह मिलाने के बाद आपकी स्वादिष्ट मसाला छाछ तैयार हो जाती है. उनका कहना है कि गर्मी के दिनों में यह छाछ पीने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और शरीर को भी ठंडक देती है.
पाचन के लिए भी है फायदेमंद
मसाला छाछ का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह भोजन के बाद पाचन को बेहतर बनाती है. यही वजह है कि डॉक्टर भी अक्सर खाने के बाद छाछ पीने की सलाह देते हैं. छाछ में मौजूद प्राकृतिक तत्व पेट को हल्का रखते हैं और शरीर को हाइड्रेट भी करते हैं. इसलिए गर्मी के मौसम में इसे नियमित रूप से पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है.
फ्रिज में कई दिनों तक कर सकते हैं स्टोर
अगर आप चाहें तो मसाला छाछ बनाकर फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं. यह तीन से पांच दिन तक खराब नहीं होती. अगर घर में फ्रिज नहीं है तो देसी तरीके से भी इसे ठंडा रखा जा सकता है. इसके लिए एक बड़े डिब्बे में चारों तरफ बर्फ रखकर बीच में छाछ का बर्तन रख दें. इससे छाछ ठंडी भी रहेगी और जल्दी खराब भी नहीं होगी. गर्मी के दिनों में सुबह के समय मसाला छाछ पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और इससे दिनभर ताजगी बनी रहती है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें