भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन: शिवपुरी में माधव चौक पर हुई आतिशबाजी, जश्न मनाने सड़कों पर उतरे लोग – Shivpuri News

भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन:  शिवपुरी में माधव चौक पर हुई आतिशबाजी, जश्न मनाने सड़कों पर उतरे लोग – Shivpuri News




भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत के बाद शिवपुरी शहर में देर रात जश्न का माहौल बन गया। शहर के प्रमुख माधव चौक पर क्रिकेट प्रेमियों ने एकत्रित होकर आतिशबाजी की, तिरंगा लहराया और भारत माता के जयकारे लगाए। दरअसल, माधव चौक पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए एलईडी स्क्रीन लगाकर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच का सीधा प्रसारण किया गया था। मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दर्शकों में उत्साह बना रहा। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना सकी। जैसे ही भारत की जीत सुनिश्चित हुई, सैकड़ों युवा सड़कों पर उतर आए और माधव चौक पहुंचकर जीत का जश्न मनाने लगे। युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए। इस दौरान छोटे बच्चे भी हाथों में तिरंगा लेकर खुशी जाहिर करते नजर आए। माधव चौक पर अचानक बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी स्थिति पर नजर बनाए रहे और यातायात को नियंत्रित किया। भारत की जीत के साथ ही पूरे शहर में देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा।



Source link