घर के किचन से शुरू करें ये बिजनेस, 10 हजार से हर महीने 50 हजार तक कमाई

घर के किचन से शुरू करें ये बिजनेस, 10 हजार से हर महीने 50 हजार तक कमाई


Last Updated:

Tiffin Service Business Idea: आज के समय में कई लोग नौकरी के साथ-साथ अपना छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, खासकर छोटे शहरों में यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में टिफिन सर्विस का बिजनेस कम निवेश में शुरू होने वाला एक अच्छा और तेजी से बढ़ने वाला व्यवसाय माना जाता है. अगर किसी को अच्छा खाना बनाना आता है तो वह अपने घर के किचन से ही इस काम की शुरुआत कर सकता है और धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या बढ़ा सकता है. करीब 10 हजार रुपये के निवेश से शुरू होने वाला यह काम महीने में 30 हजार रुपये या उससे ज्यादा की कमाई का जरिया बन सकता है. छोटे शहरों में स्टूडेंट, नौकरीपेशा लोग और बाहर से आए कर्मचारी घर जैसा खाना पसंद करते हैं, जिससे इस बिजनेस की डिमांड लगातार बढ़ रही है.

Home Kitchen Business: आज के समय में बहुत से लोग सिर्फ नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय अपना छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं. खासकर छोटे शहरों में रहने वाले युवाओं और महिलाओं के बीच यह सोच तेजी से बढ़ रही है. पहले माना जाता था कि अच्छी कमाई के लिए बड़े शहरों में जाना जरूरी है, लेकिन अब ऐसा नहीं है. छोटे शहरों में भी कई ऐसे बिजनेस हैं जिन्हें कम पैसे में शुरू करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

टिफिन सर्विस का बिजनेस बना अच्छा विकल्प
इन्हीं में से एक है टिफिन सर्विस का व्यवसाय. छोटे शहरों में पढ़ाई करने आए स्टूडेंट, बैंक कर्मचारी, प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग और बाहर से आए कर्मचारी अक्सर घर जैसा खाना ढूंढते हैं. ऐसे में अगर किसी को अच्छा और स्वादिष्ट खाना बनाना आता है तो वह घर के किचन से ही टिफिन सर्विस शुरू कर सकता है. यह बिजनेस धीरे-धीरे ग्राहकों के साथ तेजी से बढ़ सकता है.

हर शहर में रहती है इसकी डिमांड
खाना हर व्यक्ति की जरूरत है और यही वजह है कि टिफिन सर्विस का बिजनेस बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में भी तेजी से बढ़ रहा है. खंडवा जैसे शहरों में भी स्टूडेंट और नौकरीपेशा लोगों के बीच घर जैसा खाना काफी पसंद किया जाता है. ऐसे लोग रोज होटल का खाना खाने के बजाय घर के स्वाद वाला खाना ढूंढते हैं.

महिलाएं भी घर से शुरू कर सकती हैं काम
अगर कोई महिला घर से ही अपना छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहती है तो टिफिन सर्विस एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इस काम को घर के किचन से ही शुरू किया जा सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि शुरुआत में ज्यादा पैसे लगाने की जरूरत नहीं होती. करीब 10 हजार रुपये के निवेश से इस काम की शुरुआत की जा सकती है और धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

शुरुआत के लिए किन चीजों की जरूरत
टिफिन सर्विस शुरू करने के लिए कुछ जरूरी चीजों की जरूरत होती है जैसे टिफिन बॉक्स, अनाज और सब्जियां, मसाले, खाना बनाने के बर्तन. शुरुआत छोटे स्तर से की जा सकती है. बाद में जब ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगे तो इसे बड़े स्तर तक भी ले जाया जा सकता है.

खाने की क्वालिटी सबसे जरूरी
किसी भी फूड बिजनेस में सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है खाने की क्वालिटी. अगर खाना स्वादिष्ट और साफ-सुथरा होगा तो ग्राहक खुद ही बढ़ते जाएंगे. इसके अलावा मेनू में भी थोड़ी वैरायटी रखना जरूरी है. अगर हफ्ते के अलग-अलग दिन अलग-अलग सब्जियां और खाना दिया जाए तो ग्राहकों को हर दिन नया स्वाद मिलता है.

महीने में हो सकती है अच्छी कमाई
टिफिन सर्विस चला रहीं स्वीटी पटेल बताती हैं कि अगर शुरुआत में 10 लोगों के टिफिन का ऑर्डर मिल जाता है और एक व्यक्ति से महीने के 3000 से 3500 रुपये लिए जाते हैं, तो करीब 30 हजार रुपये तक की कमाई हो सकती है. अगर होम डिलीवरी की सुविधा दी जाए तो ग्राहकों की संख्या और भी बढ़ सकती है. ऐसे में यह छोटा सा काम धीरे-धीरे एक बड़ा व्यवसाय बन सकता है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link