Honda Activa vs TVS Jupiter: ऑफिस आने-जाने के लिए कौन बेहतर? तुरंत जान लीजिए

Honda Activa vs TVS Jupiter: ऑफिस आने-जाने के लिए कौन बेहतर? तुरंत जान लीजिए


Honda Activa vs TVS Jupiter: स्कूटर्स की दुनिया में होंडा एक्टिवा 6G और टीवीएस जूपिटर दो सबसे पॉपुलर नाम हैं. दोनों ही 110cc सेगमेंट में आते हैं और रोजमर्रा की सवारी, फैमिली के इस्तेमाल और शहर की ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं. इनकी कीमतें, डिजाइन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, इंजन और माइलेज में काफी अंतर है. अगर आप नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो जानिए इनमें से किसे चुनना सबसे बेस्ट ऑप्शन होगा?

कीमत की बात करें, तो टीवीएस जूपिटर थोड़ा सस्ता है. एक्स-शोरूम दिल्ली में जूपिटर का बेस मॉडल (ड्रम) ₹73,400 से शुरू होता है, जबकि टॉप वेरिएंट (स्पेशल एडिशन या स्मार्टएक्सकनेक्ट डिस्क) ₹89,490 तक जाता है. वहीं होंडा एक्टिवा 6G का बेस STD वेरिएंट ₹75,433 से शुरू होकर टॉप H-Smart वेरिएंट के लिए ₹91,450 तक जाता है. आइए, अन्य डिटेल्स पर भी नजर डालते हैं.

डिजाइन की तुलना

होंडा एक्टिवा का डिजाइन आइकॉनिक और प्रीमियम है. क्रोम स्ट्रोक साइड पैनल, रिफाइंड लुक, LED हेडलैंप (हायर वेरिएंट में) और एलॉय व्हील्स. ये 1833mm लंबा, 677mm चौड़ा और 1165mm ऊंचा है. सीट की लंबाई 692mm है, जो काफी कम्फर्टेबल है.

टीवीएस जूपिटर ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश लगता है. इसे इन्फिनिटी LED लाइट बार, गोल्ड ब्रश्ड 3D एम्ब्लम, स्पेकल्ड पैनल, मेटल बॉडी (MetalMAXX) और दोनों तरफ 12 इंच व्हील्स मिलते हैं. ये 1848mm लंबा है, व्हीलबेस 1275mm (एक्टिवा से ज्यादा) और सीट लंबाई 756mm है. जूपिटर का डिजाइन ज्यादा प्रैक्टिकल है, जबकि एक्टिवा क्लासिक और भरोसेमंद लगता है. दोनों में 8 कलर्स उपलब्ध हैं.

फीचर्स में कौन आगे?

टीवीएस जूपिटर यहां आगे है. इसमें स्मार्टएक्सकनेक्ट (ब्लूटूथ, नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, फाइंड माय व्हीकल), iGO असिस्ट (इलेक्ट्रिक बूस्ट), USB चार्जिंग पोर्ट, LED लाइट्स, हैजर्ड वॉर्निंग, 4 हेलमेट हुक और फ्रंट फ्यूल फिल स्टैंडर्ड हैं. अंडरसीट स्टोरेज 33 लीटर (दो हेलमेट फिट) है.

होंडा एक्टिवा 6G में H-Smart कीलेस एंट्री (टॉप वेरिएंट), होंडा रोड सिंक (ब्लूटूथ नेविगेशन), आईडलिंग स्टॉप सिस्टम, USB-C पोर्ट (कुछ वेरिएंट), ग्लोव बॉक्स और TFT डिस्प्ले है. लेकिन स्टोरेज सिर्फ 18 लीटर है. दोनों में CBS/SBT ब्रेकिंग, ट्यूबलेस टायर, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और 3-स्टेप रियर एडजस्टमेंट है. जूपिटर की वारंटी 5 साल/50,000km है, जबकि एक्टिवा की 3 साल/36,000km.

स्पेसिफिकेशन पर एक नजर

दोनों के स्पेक्स काफी करीब हैं. एक्टिवा का वजन 106kg, ग्राउंड क्लियरेंस 162mm, सीट हाइट 764mm और फ्यूल टैंक 5.3 लीटर है. जूपिटर का वजन 105kg है और 163mm ग्राउंड क्लियरेंस के साथ इसकी सीट हाइट 770mm है. इसे 5.1 लीटर टैंक मिला है.

टायर साइज एक्टिवा में फ्रंट 90/90-12, रियर 90/100-10 है. जूपिटर में दोनों 90/90-12 हैं. ब्रेक्स दोनों में ड्रम (130mm), हायर वेरिएंट में डिस्क हैं. जूपिटर का व्हीलबेस लंबा होने से राइड ज्यादा स्टेबल है, जबकि एक्टिवा हल्का और आसान हैंडलिंग वाला है.

इंजन और परफॉरमेंस

होंडा एक्टिवा 6G में 109.51cc एयर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 7.99 PS और 9.05 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये रिफाइंड, वाइब्रेशन-फ्री और लंबे समय तक टिकाऊ है. टीवीएस जूपिटर में बड़ा 113.3cc इंजन (CVTI, फ्यूल इंजेक्शन) है, जो 8.02 PS पावर और 9.8 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. दोनों में CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है. एक्टिवा की टॉप स्पीड 85kmph और जूपिटर की 82kmph है.

फ्यूल एफिशियंसी

माइलेज में एक्टिवा थोड़ा बेहतर है. क्लेम्ड फिगर एक्टिवा के लिए 55.9-59.5 kmpl है जो सिटी में लगभग 59.5 और हाईवे में 55.9 KMPL है. रियल-वर्ल्ड फीगर 47-54 kmpl तक रहता है. जूपिटर का क्लेम्ड माइलेज 48-53 kmpl है. ओनर रिपोर्टेड 49 kmpl के आस-पास पहुंच जाता है. एक्टिवा का बड़ा टैंक और आईडलिंग स्टॉप इसे लंबी रेंज देता है.

किसे खरीदें: अगर आपको रिलायबिलिटी, रीसेल वैल्यू, रिफाइंड राइड और बेहतर माइलेज चाहिए तो होंडा एक्टिवा 6G चुनें. लेकिन ज्यादा स्टोरेज, मॉडर्न फीचर्स, कम कीमत, बेहतर प्रैक्टिकलिटी और वैल्यू फॉर मनी के लिए टीवीएस जूपिटर बेस्ट है.



Source link