Last Updated:
भारतीय टीम के ओपनर संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर हमेशा ही सोशल मीडिया पर फैंस हैश टैग ट्रेंड करने लगता है. इस पर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल पर चुटकी लेते हुए अर्शदीप सिंह ने वीडियो बनाया. इसमें उन्होंने कहा ‘जस्टिस मिल गया क्या’.
‘जस्टिस मिल गया क्या’, फाइनल के बाद संजू सैमसन को अर्शदीप सिंह ने किया ट्रोल
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर संजू सैमसन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले काफी चर्चा में थे. उनको अक्सर टीम से अंदर बाहर होना पड़ता है. टूर्नामेंट के दौरान भी ईशान किशन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए चुना गया. संजू को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद कोच गौतम गंभीर ने बदलाव करने का फैसला लिया और संजू धमाकेदार खेल दिखाकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.
गंभीर और सैमसन ने सोशल मीडिया पर अपने प्रदर्शन को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए खुद को साबित किया. इसी बीच, भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दोनों का मजाक उड़ाते हुए कुछ मजेदार वीडियो शेयर किए. जब भी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को भारतीय टीम में जगह नहीं मिलती थी, सोशल मीडिया पर अक्सर “जस्टिस फॉर संजू सैमसन” ट्रेंड करता था. विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद ही सैमसन टीम के स्थायी सदस्य बने. टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए सैमसन को अर्शदीप ने मजाकिया अंदाज में ट्रोल करते हुए कहा, “जस्टिस मिल गया,” जो सोशल मीडिया ट्रेंड का ही हिस्सा था.
View this post on Instagram