Last Updated:
ईद का त्योहार नजदीक आते ही मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में खास मिठाइयों की रौनक बढ़ गई है. खासतौर पर फैनी सेवइयां की बाजार में जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र से आने वाली यह खास मिठाई ईद के मौके पर मुस्लिम समाज की पहली पसंद बन जाती है, जिसके चलते शहर के बाजारों में इसकी खूब बिक्री हो रही है.
बुरहानपुर. कुछ मिठाइयां ऐसी होती हैं जिनकी खास तौर पर त्योहारों के दौरान मांग बढ़ जाती है. ईद के मौके पर अगर बात करें तो मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में फैनी सेवइयों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है. यह खास मिठाई महाराष्ट्र से बनकर बुरहानपुर पहुंचती है और यहां के लोग इसे बेहद पसंद करते हैं. मीठे स्वाद वाली इन सेवइयों को ईद के दिन मुस्लिम समाज के लोग बड़े चाव से खाते हैं. इतना ही नहीं, अपने सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों को बुलाकर भी यही मिठाई खिलाने की परंपरा है.
ईद नजदीक आते ही शहर के बाजार भी सज गए हैं. बाजार में फैनी सेवइयां करीब 300 रुपये किलो तक बिक रही है और इन्हें खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. खासतौर पर पाला बाजार क्षेत्र में इसका बड़ा बाजार लगा हुआ है, जहां करीब 50 से अधिक दुकानों पर फैनी सेवइयां बिक रही हैं और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं.
200 से 300 रुपए किलो कीमत
लोकल 18 की टीम को दुकान संचालक इरफान उद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र की फैनी मिठाई की ईद पर सबसे अधिक डिमांड रहती है. क्विंटल के हिसाब से खपत होती है. हर मुस्लिम परिवार फैनी से ही अपना ईद का पर्व मानता है. खीर खुरमा इसी से बनाया जाता है. दूध में ड्राई फूड डालकर इसे खाते हैं. यह बाजार में 200 से 300 रुपए किलो तक बिक रही है और 50 से अधिक दुकानों में लगी हुई है. जहां पर लोग खरीदी करने के लिए आ रहे हैं. रंग बिरंगी फैनिया लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं.
सुबह से देर रात तक गुलजार रहता बाजार
सुबह से देर रात तक फैनी का बाजार गुलजार रहता है. सुबह से लोग खरीदी करने के लिए आते हैं और देर रात तक यहां पर खरीदी करते हैं. इस बाजार में रंग बिरंगी फैनिया लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. आप खुद तस्वीरों में देखिए कि किस तरह से यह बाजार लगा हुआ है और यहां पर रोजाना क्विंटलों से खपत हो रही है. 200 से 300 रुपए प्रति किलो यह फैनी बिक रही है. सात रंग में यह फैनी मिठाई मिलती है.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें