सागर के बस स्टैंड के पास यात्री के साथ बदमाशों ने मारपीट की। यात्री गंभीर घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। घायल के परिजन पन्ना से सागर पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार, शिवम पिता श्रीराम पटेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम कमलपुरा (पन्ना) रविवार को इंदौर से ओम सांईराम ट्रेवल्स की बस में पन्ना की यात्रा कर रहा था। सोमवार तड़के बस सागर बस स्टैंड पर पहुंची। जहां शिवम बाथरूम करने के लिए बस से नीचे उतरा। इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन युवक आए और शिवम के साथ डंडों से मारपीट की। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना कर बदमाश मौके से भाग गए। घायल को ऑटो चालकों ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वो किसी को ढूंढ रहे थे, मुझे मार दिया
घायल शिवम पटेल ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे बस स्टैंड के पास बस से नीचे उतरकर बाथरूम गया था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन युवक आए। वे बस में चढ़ गए। कुछ देर बाद नीचे उतरे। उन्होंने मुझे देखा और बोले कि यह नहीं है। शायद वह किसी को तलाश रहे थे। मैं बस में चढ़ने लगा तभी पीछे से उन्होंने सिर पर दो डंडे मारे। मैं गिर पड़ा। इसी दौरान और मारपीट की गई। मारपीट कर वह भाग गए। लेकिन बस स्टाफ ने कोई मदद नहीं की। अस्पताल भी नहीं पहुंचाया। आटो चालकों ने मुझे बीएमसी में भर्ती कराया है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही घायल के पिता श्रीराम पटेल पन्ना से सागर पहुंच गए हैं। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
Source link