भोपाल में सैलून संचालक ने लगाई फांसी: भाई ने कहा- मकान मालिक की सूचना पर पहुंचा, दुकान में भैया का शव लटका था – Bhopal News

भोपाल में सैलून संचालक ने लगाई फांसी:  भाई ने कहा- मकान मालिक की सूचना पर पहुंचा, दुकान में भैया का शव लटका था – Bhopal News




भोपाल के गौतम नगर इलाके में एक सैलून संचालक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। सोमवार सुबह भाई ने शव को देखने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सोनू सेन पिता देवी प्रसाद सेन (31) शिव नगर फेस-3 गणेश मंदिर के सामने का रहने वाला था। हेयर कटिंग की दुकान का संचालन करते हैं। सोमवार सुबह 8 बजे भाई दुकान पर पहुंचा। वहां भाई के शव को फंदे पर देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। पीएम के बाद बॉडी परिजनों के हवाले कर दी गई है। मकान मालिक ने दी थी सूचना मृतक के भाई कैशव सेन ने बताया कि वह भी भाई के साथ ही हेयर कटिंग का काम करते हैं। सोमवार सुबह करीब 7:40 पर दुकान मालिक का कॉल आया। उन्होंने बताया कि सानू की दुकान की लाट जल रही हैं। शटर भी आधा ही लगा है। जब मैं चेक करने पहुंचा तो भाई के शव को दुकान में ही फंदे पर लटका हुआ देखा। वहीं, पुलिस को तलाशी में उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। भैया ने कभी किसी परेशानी का जिक्र भी नहीं किया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।



Source link