Sex racket: two agents bringing girls from Bangladesh arrested from Surat | बांग्लादेश से बार्डर पार करवाकर युवतियों को लाने वाले सूरत के दो एजेंट गिरफ्त में, अब तक बांग्लादेश से 1000 लड़कियां लाए और उन्हें बेचा या फिर कांट्रेक्ट पर दिया

Sex racket: two agents bringing girls from Bangladesh arrested from Surat | बांग्लादेश से बार्डर पार करवाकर युवतियों को लाने वाले सूरत के दो एजेंट गिरफ्त में, अब तक बांग्लादेश से 1000 लड़कियां लाए और उन्हें बेचा या फिर कांट्रेक्ट पर दिया


इंदौर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी आरुज सैय्यद और टीटू गाजी बंगाली।

  • सूरत के स्पा सेंटरों के अलावा इंदौर,भोपाल,ग्वालियर, पूणे, मुंबई, बेंग्लूरु में भी सप्लाई की युवतियां
  • टीम को बांग्लादेशियों के रैकेट में पहली कार्रवाई में पकड़े गए लोकल एजेंट से इनके सुराग मिले थे

देह व्यापार के लिए बांग्लादेश से बार्डर पार करवाकर भारत लाने वाले सूरत के दो बड़े एजेंटों को विजय नगर पुलिस की टीम ने चार दिन की पड़ताल के बाद गिरफ्तार किया है। टीम को बांग्लादेशियों के रैकेट में पहली कार्रवाई में पकड़े गए लोकल एजेंट से सुराग मिले थे कि बांग्लादेशी लड़कियों को देह व्यापार के लिए सूरत से दो बड़े एजेंट बड़े शहरों में और स्पा सेंटरों में नौकरी के नाम पर भेजकर उन्हें देह व्यापार करवाते हैं। अब तक इनके द्वारा करीब 1 हजार से ज्यादा बांग्लादेशी लड़िकयां देश में देह व्यापार के लिए लाई जाने की बात कबूली जा चुकी है।

डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि सूरत से पकड़े गए दोनों एजेंट आरोपी आरुज सैय्यद (32) और टीटू गाजी बंगाली (34) हैं। इनका बांग्लादेश से सीधा कनेक्शन है। इनका वहां के सक्रिय एजेंटों से सीधे संपर्क होना पता चला है। ये सूरत में स्लम इलाके की बस्ती में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। चार दिन से इनकी तलाश में हमारे यहां की टीमें सक्रिय थीं, लेकिन अखबारों व न्यूज चैनल में रैकेट का खुलासा होने के बाद ये अपना पुराना घर छोड़कर भाग गए थे। जब इन्हें पकड़ा तो इन्होंने 1 हजार से ज्यादा लड़कियों के कई सालों में भारत लाकर विभिन्न शहरों के एजेंटों को बेचने व कांट्रेक्ट पर देने की बातें कही हैं।

एजेंट बनकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

डीआईजी ने बताया कि इंदौर पुलिस की टीम पांच दिन से सूरत में आरोपियों की तलाश में डेरा डाले थी। टीम के जवान एजेंट बनकर बांग्लादेशी लड़कियों की खरीद फरोख्त करने वाले बनकर गए थे। वहां के कुछ छोटे एजेंटों को ये जानकारी दी की उन्होंने उन्हें रुपए खाते में डलवा लिए हैं, लेकिन लड़कियां नहीं मिली इस पर कुछ एजेंटों ने पुलिस जवानों को एजेंट मानकर ही उनकी जानकारी दे दी। इसी के बाद तस्दीक होते ही दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।



Source link