शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा टोला में नहर निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन के नीचे दबने से 48 वर्षीय मजदूर की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अकेले मशीन आगे बढ़ाते समय हादसा मृतक की पहचान छोटी घोघरी निवासी गोजे बैगा (48) के रूप में हुई है, जो घोघरी से नवगवां के बीच चल रहे नहर निर्माण कार्य में लगा था। सोमवार दोपहर गोजे बैगा कार्यस्थल पर मिक्सर मशीन को अकेले आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा था। निर्माण स्थल पर ढलान होने के कारण मशीन अचानक अनियंत्रित होकर तेजी से आगे बढ़ गई और मजदूर उसके नीचे दब गया। मौके पर ही तोड़ा दम हादसे के बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल मशीन हटाकर गोजे बैगा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जैतपुर थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। लापरवाही की जांच करेगी पुलिस जैतपुर थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। यदि जांच में निर्माण एजेंसी या किसी अन्य की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link