शाजापुर में अल्टो कार खाई में गिरी, एक की मौत: दूसरा युवक घायल, दोनों ग्वालियर से जावरा की ओर जा रहे थे – shajapur (MP) News

शाजापुर में अल्टो कार खाई में गिरी, एक की मौत:  दूसरा युवक घायल, दोनों ग्वालियर से जावरा की ओर जा रहे थे – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात धतरावदा जोड़ के पास एक अल्टो कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटी। हादसे में कार चला रहे अल्पेश पठान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार 21 साल का युवक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, अल्पेश और ऋषभ सिंह परिहार कार से ग्वालियर से जावरा की ओर जा रहे थे। सफर के दौरान धतरावदा जोड़ के पास कार अचानक ड्राइवर के काबू से बाहर हो गई और सीधे खाई में गिर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पुलिस ने घायलों को निकाला बाहर हादसे की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पायलट संतोष मालवीय और आरक्षक सोनू यादव ने स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला और तुरंत मोहन बड़ोदिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अल्पेश पठान को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल ऋषभ का इलाज चल रहा है। शव का होगा पोस्टमार्टम पुलिस ने मृतक अल्पेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अब इस हादसे की बारीकी से जांच कर रही है कि कार अनियंत्रित कैसे हुई।



Source link