मालगाड़ी के सामने कूदी महिला और नाबालिग: सतना में रेल ट्रैक पर मिले दोनों के शव, लोको पायलट ने जीआरपी को दी सूचना – Satna News

मालगाड़ी के सामने कूदी महिला और नाबालिग:  सतना में रेल ट्रैक पर मिले दोनों के शव, लोको पायलट ने जीआरपी को दी सूचना – Satna News




सतना प्रयागराज-सतना रेलखंड पर बगहा बाइपास के पास सोमवार रात एक महिला और एक नाबालिग ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। प्रयागराज से सतना की ओर आ रही मालगाड़ी जब बगहा बाइपास पुल के पास पहुंची, तभी करीब 45 वर्षीय महिला और लगभग 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अचानक इंजन के सामने कूद गए। टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट ने दी सूचना
मालगाड़ी के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर के जरिए घटना की जानकारी आरपीएफ और जीआरपी को दी। पायलट ने बताया कि महिला और नाबालिग पहले रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर खड़े थे, लेकिन ट्रेन पास आते ही अचानक पटरी पर आ गए। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। महिला ने गुलाबी रंग की फूल वाली साड़ी पहन रखी थी। जबकि नाबालिग ने ब्लैक जींस और सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। घटना वाली जगह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आता है। सुबह होगी पहचान की कोशिश
रात अधिक होने के कारण शवों को मौके से नहीं हटाया गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह दोनों की पहचान कराने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।



Source link