गंभीर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा ऐलान किया, प्लानिंग का खुलासा किया

गंभीर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा ऐलान किया, प्लानिंग का खुलासा किया


होमखेलक्रिकेट

गंभीर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा ऐलान किया, प्लानिंग का खुलासा किया

Last Updated:

Gautam Gambhir Reveals: भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर से कहा, “2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग आईपीएल के बाद शुरू होगी. आईपीएल 2026 और वर्ल्ड कप के बीच 25 से 30 वनडे मैच होंगे. आजकल यह फॉर्मेट ज्यादा नहीं खेला जाता. जितनी जल्दी हम प्लानिंग शुरू करेंगे, हमारे लिए उतना ही अच्छा रहेगा.”

Zoom

कोच गौतम गंभीर ने बताया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए कब शुरू होगी तैयारी

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर एक छोटा सा ब्रेक लेंगे और फिर शुरू होगी अगले आईसीसी खिताब को जीतने की तैयारी. कोच ने बताया कि भारत के पास आईपीएल 2026 सीजन के अंत तक वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा. गंभीर ने बताया कि टूर्नामेंट के बाद कोचिंग स्टाफ कुछ समय के लिए आराम करेगा और फिर वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करेगा.

भारत के लिए अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के दौरान उछाल भरी पिचें देखने को मिलेंगी. गंभीर ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ऐसे खिलाड़ियों की पहचान करेगा जो इन परिस्थितियों के लिए उपयुक्त हों और आईपीएल 2026 के अंत तक अपनी योजना और रणनीति को अंतिम रूप दे देगा.

उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, “2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग आईपीएल के बाद शुरू होगी. आईपीएल 2026 और वर्ल्ड कप के बीच 25 से 30 वनडे मैच होंगे. आजकल यह फॉर्मेट ज्यादा नहीं खेला जाता. जितनी जल्दी हम प्लानिंग शुरू करेंगे, हमारे लिए उतना ही अच्छा रहेगा.”

गंभीर ने आगे कहा, “दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट खेलना आसान नहीं है. हमें सही संयोजन और उन खिलाड़ियों की पहचान करनी होगी जो वहां की परिस्थितियों के लिए फिट हों. चयनकर्ता और कोच यह काम करेंगे. आईपीएल 2026 के खत्म होते-होते भारत के पास वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए ब्लूप्रिंट तैयार होगा.”

वहीं, भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के एक दिन बाद गंभीर ने टीम के माहौल से जुड़े सभी सवालों का सीधा जवाब दिया. कोच ने कहा, “मेरी फिलॉसफी बहुत सिंपल है – अगर टीम के ज्यादातर सदस्य मुझसे खुश नहीं हैं, तो मेरा उस ड्रेसिंग रूम में रहने का कोई मतलब नहीं है. अगर बहुमत खुश है, तो मैं सही काम कर रहा हूं. अगर आप ईमानदारी से रिपोर्टिंग करेंगे, तो आपको टीम का माहौल खुद-ब-खुद पता चल जाएगा. भारतीय टीम का माहौल किसी से छुपा नहीं रह सकता, क्योंकि यहां बहुत ज्यादा जांच-पड़ताल, सुर्खियां और मीडिया का ध्यान रहता है.”

उन्होंने आगे कहा, “ये सब बेकार की बातें हैं जब कहा जाता है कि टीम का माहौल अच्छा नहीं है. न मुझे और न ही कप्तान को कुछ कहने की जरूरत है. अगर आप हमें करीब से फॉलो करते हैं – ट्रैवलिंग से लेकर प्रैक्टिस सेशन और खिलाड़ियों के इंटरव्यू तक – तो आपको खुद ही टीम के माहौल का अंदाजा हो जाएगा.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link