सिंगरौली में कुएं में गिरी नीलगाय: वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, रस्सी के सहारे निकाला बाहर – Singrauli News

सिंगरौली में कुएं में गिरी नीलगाय:  वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, रस्सी के सहारे निकाला बाहर – Singrauli News




सिंगरौली जिले के बरहपान गांव में मंगलवार सुबह एक नीलगाय कुएं में गिर गई। वन विभाग की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे खेत के पास बने एक कुएं में नीलगाय को गिरा हुआ देखा। उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन अमले की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कुएं की अधिक गहराई के कारण नीलगाय को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई। वन अमले और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर रस्सियों की सहायता से नीलगाय को धीरे-धीरे बाहर निकाला। कई घंटों की मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद उसकी हालत सामान्य पाई गई। इसके बाद उसे पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने प्राकृतिक वातावरण में स्वतंत्र रूप से विचरण कर सके। मंडल अधिकारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नीलगाय को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला और उसे जंगल में छोड़ दिया। इस रेस्क्यू अभियान में परिक्षेत्र सहायक गोभा हरकेश्वर प्रधान, बीट प्रभारी उत्ती भगोदय सिंह सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link