छतरपुर में बालू उत्खनन और जमीन विवाद खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले, महिला और बुजुर्ग समेत12 से ज्यादा लोग घायल – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में बालू उत्खनन और जमीन विवाद खूनी संघर्ष:  लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले, महिला और बुजुर्ग समेत12 से ज्यादा लोग घायल – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के बिहटा पंचायत के हरपुरा गांव में सोमवार को जमीन और अवैध बालू उत्खनन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में महिला, पुरुष और बुजुर्ग सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने गांव में स्थिति को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक हरपुरा गांव में लंबे समय से अवैध बालू उत्खनन और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात इसी बात को लेकर दो यादव पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग एकजुट होकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी हमला
इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन वे भी हमले की चपेट में आ गए और कई लोग लहूलुहान हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई है। ईशानगर थाना पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर 12-12 लोगों सहित कुल 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 190, 296(बी), 118(1) और 351(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।



Source link