रिपोर्ट- पवन पटेल, जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर के आधारताल गुजराती मोहल्ले में भीषण आग लग गई. आग ने 16 से ज्यादा परिवारों के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने फौरन दमकल विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी. फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने लगीं. कुछ देर में दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया. गुजराती मोहल्ले में कपड़ा व्यापारियों का इस भीषण आग में सबकुछ जलकर खाक हो गया. उन्होंने प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.