दुबई: वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (Chris Gayle) के पास क्रिकेट के अलावा भी करियर के विकल्प है. अब उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में हाथ आजमाया है. गेल ने सिंगर अविना शाह के साथ मिलकर म्यूजिक वीडियो तैयार किया है.
दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल खुद को एंटरटेनर बुलाते है. गेल को म्जूजिक का बेहद शौक है. गेल ने कहा, ‘मैं म्जूजिक बहुत इनजोय करता हूं. मैं म्जूजिक और स्पोर्टर को देखते देखते बड़ा हुआ हूं. ये दोनों चीजे जमैका का अहम हिस्सा है और मेरे खून में भी हैं.
गेल ने कहा है कि इस म्यूजिक वीडियो में जैमकन फ्लेवर के साथ-साथ इंडियन और वेस्टर्न बीट्स भी हैं. ग्रूव नाम के इस म्जूजिक वीडियो को लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग देशों में शूट किया गया है.
उन्होंने कहा, ‘ मैं इस वीडियो को बनाने के लिए काफी उत्साहित था और इस गाने को बनाने के लिए भी जिसे हर कोई सुन सके और ग्रूव कर सके’.
गेल ने कहा, ‘ हमे बहुत मजा आया इस वीडियो को बनाने में और साथ में जोड़ने में. ये सब फोन पर ही बनाया गया हैं. इस चीज को सही तरह से प्लान करने में बहुत मैसेज और वक्त लगा है.
इस म्जूजिक वीडियो को शूट करने के बाद क्रिस गेल आईपीएल की वजह से दुबई में आ गए थे. गेल बताया लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी सिंगिंग अच्छी करने की कोशिश की.
बता दें कि क्रिस गेल इस वक्त आईपीएल के लिए दुबई में मैजूद है. हालाकिं उन्होंने अब तक कोई मैच नहीं खेला है. आईपीएल में गेल के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. सबसे ज्यादा छक्के (326), सबसे बड़ा स्कोर (175), सबसे ज्यादा शतक (6) और भी कई रिकॉर्ड इस बल्लेबाज के नाम दर्ज है.