Last Updated:
Ujjain News: एमपी के उज्जैन के प्रसिद्ध चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को रेप के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की साजिश का खुलासा हुआ है. इस मामले में पूर्व महामंडलेश्वर सहित एक अन्य को आश्रम में पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया. इसके बाद पुलिस ने साध्वी समेत घनश्याम पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज
Ujjain Crime News: उज्जैन के प्रसिद्ध चारधाम मंदिर से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को झूठे रेप के मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की साजिश का खुलासा हुआ है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला साध्वी और घनश्याम पटेल नाम के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार, यह घटना रंगपंचमी के दिन सामने आई. महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि दत्त अखाड़ा परिसर में महंत आनंदपुरी महाराज ने कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ रखा है. इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
महिला से थाने में पूछताछ हुई
मौके से एक महिला को पूछताछ के लिए थाने लाया गया. पूछताछ के दौरान सामने आया कि महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को झूठे रेप केस में फंसाकर उनसे ब्लैकमेल करने की साजिश रची जा रही थी. बताया जा रहा है कि इस साजिश में पूर्व महामंडलेश्वर सहित कुछ अन्य लोग भी शामिल थे. वहीं, आश्रम के लोगों को जब इस साजिश की भनक लगी तो उन्होंने तुरंत आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस ने महिला साध्वी और घनश्याम पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका मकसद क्या था. फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और तभी पूरे मामले का सच सामने आ पाएगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें