इंदौर में मजाक में बनाया फंदा, गले में अटकी रस्सी: डिलीवरी बॉय का काम करने वाले युवक की मौत; घटना के वक्त नशे में था – Indore News

इंदौर में मजाक में बनाया फंदा, गले में अटकी रस्सी:  डिलीवरी बॉय का काम करने वाले युवक की मौत; घटना के वक्त नशे में था – Indore News




इंदौर के तुकोगंज में रहने वाले एक डिलीवरी बॉय की मजाक में फांसी लगाने के दौरान मौत हो गई। वह रस्सी तोड़कर फंदा बनाने का नाटक कर रहा था, लेकिन इस दौरान रस्सी उसके गले में फंस गई। उस वक्त वह नशे में था। तुकोगंज पुलिस के मुताबिक घटना गोमा की फेल की है। यहां रहने वाले प्रताप (36) पुत्र महेंद्र सिंह चौहान ने सोमवार रात अपने घर में फांसी लगा ली। प्रताप उस समय शराब के नशे में था। छोटे भाई ने उसे सोने के लिए कहा, लेकिन वह नीचे आ गया। इसके बाद पिता ने उसे फटकार लगाकर ऊपर भेज दिया। बताया जाता है कि प्रताप ने कपड़े सुखाने वाली रस्सी को बीच से तोड़कर फंदा बनाया और उसे गले में डालकर बैठ गया। कुछ देर बाद घर के लोगों ने देखा तो उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रताप के परिवार में पत्नी और दो बेटे थे। घटना के समय पत्नी नीचे सास-ससुर के साथ थी। पुलिस मामले में आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। इधर, तीन इमली ब्रिज पर युवक ने लगाई फांसी आजाद नगर थाना क्षेत्र के तीन इमली ब्रिज पर मंगलवार दोपहर करीब 30 साल के एक युवक ने फांसी लगा ली। उसने तार से गले में फंदा लगाया था। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उसके कपड़ों से एक माचिस मिली है। पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।



Source link