खरगोन में किसान महासंघ ने पंजीयन बढ़ाने की मांग की: कलेक्टर से मिलकर बताई परेशानी, बोले- 10 पंजीयन भी नहीं हो रहे – Khargone News

खरगोन में किसान महासंघ ने पंजीयन बढ़ाने की मांग की:  कलेक्टर से मिलकर बताई परेशानी, बोले- 10 पंजीयन भी नहीं हो रहे – Khargone News




खरगोन में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर रोष जताया। मंगलवार दोपहर 3:30 बजे संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर भव्या मित्तल से मिला। उन्होंने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की। महासंघ के प्रांत मालवा अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर ने बताया कि गेहूं पंजीयन प्रक्रिया में कठिनाई आ रही है। उन्होंने कहा कि सोसायटियों में मुश्किल से 10 किसानों का ही पंजीयन हो पा रहा है, जिससे कई किसान अपनी उपज नहीं बेच पाएंगे। गुर्जर ने पंजीयन की तारीख बढ़ाना आवश्यक बताया। बोले- फसलें समर्थन मूल्य से नीचे बिक रहीं
किसान प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि गेहूं, मक्का और चना सहित अन्य फसलें समर्थन मूल्य से नीचे बिक रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में धारा 36 का उल्लंघन हो रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधियों ने जिले में रकबे के सत्यापन में राजस्व विभाग द्वारा गंभीर त्रुटियों का उल्लेख किया, खासकर करही क्षेत्र में कई शिकायतें मिलने की बात कही। उन्होंने इन त्रुटियों को भी सुधारने की मांग की।



Source link