पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के 111 गुम मोबाइल: रीवा SP ने कंट्रोल रूम में मालिकों को सौंपे; साइबर सेल की मदद से हुई रिकवरी – Rewa News

पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के 111 गुम मोबाइल:  रीवा SP ने कंट्रोल रूम में मालिकों को सौंपे; साइबर सेल की मदद से हुई रिकवरी – Rewa News




रीवा जिले की अमहिया थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लोगों के गुम हुए 111 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। करीब 20 लाख रुपए की अनुमानित कीमत के इन मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक (SP) शैलेंद्र सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। अमहिया थाना पुलिस ने गुम मोबाइल की प्राप्त शिकायतों पर लगातार तकनीकी जांच करते हुए मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की। साइबर सेल की मदद से इन 111 मोबाइलों को रीवा सहित आसपास के अन्य जिलों से बरामद किया गया है।
SP ने खुद लौटाए फोन, लोगों ने जताया आभार बरामद किए गए सभी मोबाइलों को रीवा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिकायतकर्ताओं को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने खुद लोगों को उनके फोन वापस दिए। लंबे समय से परेशान लोग अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर संतुष्ट नजर आए और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की अपील- गुम होने पर तुरंत दर्ज कराएं शिकायत SP शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अमहिया थाना और साइबर सेल की टीम इन शिकायतों पर लगातार काम कर रही थी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी माध्यम से समय रहते उसे ट्रैक कर खोजा जा सके।



Source link