मऊगंज में डॉक्टर ने शादी कर युवती को छोड़ा: पहले से शादीशुदा निकला आरोपी, पीड़िता ने एसपी से की कार्रवाई की मांग – Mauganj News

मऊगंज में डॉक्टर ने शादी कर युवती को छोड़ा:  पहले से शादीशुदा निकला आरोपी, पीड़िता ने एसपी से की कार्रवाई की मांग – Mauganj News




मऊगंज जिले में एक डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। युवती का कहना है कि डॉक्टर ने उससे शादी की और फिर उसे छोड़कर फरार हो गया। बाद में खुलासा हुआ कि आरोपी डॉक्टर पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। सोहागी के चिराव निवासी डॉ. अरविंद कुमार गोंड नईगढ़ी के महेवा और सोहागी के बड़ागांव में अपना क्लीनिक चलाता था। पीड़िता इलाज कराने वहां पहुंची थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और जान-पहचान बढ़ गई। मांग भरकर की थी शादी आरोप है कि मार्च 2025 में डॉक्टर युवती को अपनी चाची के घर ले गया। वहां उसने खुद को कुंवारा बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। युवती के मान जाने पर उसने मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। राज खुला तो हो गया फरार धोखाधड़ी का पता तब चला जब युवती 26 फरवरी को अपने गांव से वापस लौटी। उसने देखा कि डॉक्टर अपना क्लीनिक और कमरा समेटकर गायब हो चुका है। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता ने पहले नईगढ़ी थाने में शिकायत की थी, लेकिन वहां सुनवाई न होने पर मंगलवार को वह एसपी (SP) कार्यालय पहुंची। एसपी दिलीप सोनी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।



Source link