सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन पंजीयन धीमा, केंद्रों पर भूखे-प्यासे किसानों ने कर दी नई मांग

सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन पंजीयन धीमा, केंद्रों पर भूखे-प्यासे किसानों ने कर दी नई मांग


Last Updated:

Burhanpur News: सरकार गेहूं खरीद के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन करवा रही है. लेकिन, सर्वर डाउन से किसान परेशान हैं. किसानों का कहना है कि 3-4 दिन लग रह हैं, फिर भी पंजीयन नहीं हो रहा है. ऐसे में किसानों ने सरकार से नई मांग कर दी है. जानें..

Burhanpur News: इन दिनों मध्य प्रदेश सरकार समर्थन मूल्य पर गेहूं और चने की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन करवा रही है. बुरहानपुर में भी यह प्रक्रिया चल रही है. लेकिन, सर्वर डाउन होने के कारण किसानों का पंजीयन नहीं हो पा रहा. किसान कई दिन से परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे. किसान शिव गोविंद ने बताया, तीन-तीन दिन केंद्र पर भूखे-प्यासे बैठना पड़ रहा है. उसके बाद पंजीयन हो रहे हैं. सरकार ऑनलाइन हटाकर ऑफलाइन पंजीयन करे, ताकि समय पर पंजीयन हो सके. हमारी फसले बिक सकें.

परेशान किसानों की ये गुहार
वहीं किसान नगीन ने लोकल 18 को बताया, हम केंद्र पर तीन दिन से पंजीयन करवाने के लिए आ रहे हैं. लेकिन, सर्वर नहीं चलने के कारण पंजीयन नहीं हो रहा है. हम सरकार से गुहार लगाते हैं कि सरकार को इन केंद्रों पर ऑफलाइन व्यवस्था भी रखनी चाहिए. क्योंकि, किसान इतनी धूप में दूर दराज गांवों से इस केंद्र पर तो पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां पर आने के बाद घंटों और दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है. इसके बवाजूद पंजीयन नहीं हो पा रहा है.

फसल खराब होने का डर
किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है. क्योंकि, किसान सुबह-शाम के समय में खेतों में देखरेख करता है. इस पंजीयन के चक्कर में खेतों की देखरेख भी नहीं हो पा रही है, जिससे फसलें खराब होने का भी डर बना हुआ है. किसानों ने अब सरकार से मांग की कि ऑफलाइन पंजीयन शुरू करवा दें.

रोज बस चार-पांच पंजीयन
बुरहानपुर में पंजीयन केंद्र के नरेंद्र निकम ने बताया, सर्वर डाउन होने की समस्या के कारण रोज चार-पांच पंजीयन हो पा रहे हैं. हमने इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भी पत्राचार कर दिया है. जैसे ही सर्वर की समस्या सुधरती है, हमारे द्वारा तुरंत ही किसानों का पंजीयन किया जाएगा. क्योंकि, पंजीयन की आखिरी तारीख 16 मार्च है, उसके बाद शासन के निर्देशानुसार खरीदी की प्रक्रिया शुरू होगी. इस बार 5875 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से चने की खरीदी होगी तो वहीं गेहूं भी 2700 रुपए प्रति क्विंटल हिसाब से खरीदा जाएगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link