छिंदवाड़ा जिले के चांद थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसगांव सर्रा के पास कुलबहरा नदी में मंगलवार शाम एक युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मंगलवार शाम कुलबहरा नदी में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान नीलकंठी कला निवासी 40 वर्षीय अरुण मालवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से नदी से बाहर निकाला गया शव घटना की जानकारी मिलते ही चांद थाना प्रभारी राकेश बघेल अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से सुरक्षित बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Source link