कांग्रेस ने विजय साहू को पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया।
सागर जिला कांग्रेस कमेटी ने सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया है। निलंबन पत्र जिला कांग्रेस कमेटी शहर के जिला अध्यक्ष महेश जाटव और जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री राजकुमार पचौरी ने जारी किया है।
.
निलंबन पत्र में कहा गया कि विगत दिनों आपके द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जारी जिला पदाधिकारियों की सूची को लेकर टिप्पणियां की गई थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसे अनुशासनहीनता मानकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश संगठन महासचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिया गया था।
निलंबन पत्र जारी किया गया।
निर्देश पर आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के जवाब को जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर की अनुशासन समिति के समक्ष रखा गया। अनुशासन समिति ने जो निर्णय लिया उससे आपको अवगत कराया गया था।
उसके परिपालन के लिए पत्र जिला कांग्रेस कमेटी शहर सागर के मध्यम से भेजा गया था लेकिन आज दिनांक तक आपने अनुशासन समिति द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार कोई पहल नहीं की है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए आपको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता निलंबन के कार्रवाई का निर्णय करती है।