नौकरी ने बजा दी बैंड? तो अब घर बैठे छापो नोट, लाखों में रेट, विदेशों तक डिमांड!

नौकरी ने बजा दी बैंड? तो अब घर बैठे छापो नोट, लाखों में रेट, विदेशों तक डिमांड!


Handmade Art Business from Home: अगर आप हर महीने सैलरी का इंतजार करते-करते थक चुके हैं और लगता है कि नौकरी से खर्च पूरे नहीं हो पा रहे, तो अब समय है कुछ नया सोचने का. आज के दौर में कई लोग छोटे-छोटे क्रिएटिव बिजनेस शुरू करके अच्छी कमाई कर रहे हैं. ऐसा ही एक काम है हैंडमेड आर्ट और पेंटिंग का बिजनेस. आजकल लोग अपने घरों, ऑफिस और कैफे की सजावट के लिए पेंटिंग, स्केच, वॉल आर्ट और हैंडमेड क्राफ्ट खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं. अगर आपके अंदर कला और रचनात्मकता है, तो यह आपके लिए कमाई का शानदार मौका बन सकता है.

घर से ही शुरू हो सकता है यह काम
इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे घर से ही शुरू किया जा सकता है. शुरुआत में ज्यादा निवेश की जरूरत भी नहीं पड़ती. आप ब्रश, रंग, कैनवस और कुछ बेसिक आर्ट मटेरियल के साथ अपना काम शुरू कर सकते हैं. धीरे-धीरे जैसे आपका काम लोगों को पसंद आने लगेगा, वैसे-वैसे ऑर्डर भी बढ़ने लगेंगे.

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मिल सकते हैं ग्राहक
आज सोशल मीडिया ने छोटे कलाकारों के लिए भी बड़े मौके खोल दिए हैं. आप अपनी बनाई पेंटिंग या आर्टवर्क को Instagram, Etsy और Meesho जैसे प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं. इससे आपके ग्राहक सिर्फ आपके शहर तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि देश-विदेश तक आपके काम को देखा और खरीदा जा सकता है.

ऐसे बनाएं अपना बिजनेस प्लान
अगर आप पेंटिंग का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले एक छोटा सा प्लान बनाना जरूरी है. तय करें कि आप किस तरह की पेंटिंग बनाना चाहते हैं, जैसे कैनवस पेंटिंग, स्केच, वॉल आर्ट या हैंडमेड क्राफ्ट. अपने काम के लिए एक अच्छा और आकर्षक नाम रखें और सोशल मीडिया पर नियमित रूप से अपने काम की तस्वीरें शेयर करें. जरूरत पड़े तो अपने काम का रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन प्रोफाइल भी बना सकते हैं.

दीवारों पर पेंटिंग की बढ़ रही है मांग
आजकल लोग अपने घर, ऑफिस और कैफे की दीवारों पर भी खास तरह की पेंटिंग बनवाना पसंद कर रहे हैं. खाली दीवारों को खूबसूरत बनाने के लिए अलग-अलग थीम की वॉल पेंटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में अगर किसी को पेंटिंग का अच्छा अनुभव है, तो वह यह काम करके भी अच्छी कमाई कर सकता है.

एक्सपर्ट ने बताया क्यों बढ़ रहा आर्ट का ट्रेंड
लोकल 18 से बातचीत में प्रसिद्ध चित्रकार बैद्यनाथ सराफ बताते हैं कि जिन लोगों की कल्पना शक्ति अच्छी होती है और जिन्हें बचपन से आर्ट का शौक होता है, वे इस क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं. उनके मुताबिक पेंटिंग कई तरह की होती है, जैसे स्केचिंग, ऑयल पेंटिंग, वाटर कलर, पोस्टर कलर, फैब्रिक पेंटिंग और मूर्तिकला. आज के समय में कमर्शियल आर्ट और फाइन आर्ट दोनों की मांग तेजी से बढ़ रही है.

हजारों से लाखों तक बिकती हैं पेंटिंग
आर्ट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेंटिंग की कीमत कलाकार के अनुभव और काम की गुणवत्ता पर निर्भर करती है. कई पेंटिंग हजारों रुपये में बिकती हैं, जबकि कुछ कलाकारों की पेंटिंग लाखों रुपये तक में बिक जाती हैं. अगर किसी कलाकार का काम अच्छा हो और सोशल मीडिया पर उसकी पहचान बन जाए, तो उसकी पेंटिंग देश-विदेश तक भी पहुंच सकती है.

युवाओं के लिए बड़ा मौका
आज के समय में कई युवा नौकरी के साथ-साथ या नौकरी छोड़कर भी क्रिएटिव फील्ड की तरफ बढ़ रहे हैं. अगर आपके अंदर कला है और आप लगातार अभ्यास करते रहते हैं, तो यह छोटा सा काम आगे चलकर बड़ा बिजनेस बन सकता है. यानी अगर आपके पास हुनर है, तो उसे सिर्फ शौक तक सीमित न रखें उसे कमाई का जरिया भी बनाया जा सकता है.



Source link