इंदौर के राजेंद्र नगर में सगाई के बाद शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी शादी की तैयारियों के नाम पर कई दिनों तक युवती के घर रुका और इस दौरान उससे संबंध बनाए। बाद में भोपाल ले जाकर युवती के पिता के सामने ही शादी से इनकार कर दिया।
पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर त्रिवेंद्र पुत्र रविन्द्र मोहन राही निवासी गुप्ता कॉलोनी, आनंद नगर हुजूर भोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी वर्तमान में शिव सिटी, अयोध्या नगर भोपाल में रह रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी और त्रिवेंद्र की सगाई दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। इसी दौरान किसी परिचित ने आरोपी को उसके बारे में गलत बातें बता दीं, जिसके बाद उसने शादी से मना कर दिया। बाद में दोनों परिवारों की बैठक हुई और समझाइश के बाद आरोपी फिर से शादी के लिए राजी हो गया।
युवती के अनुसार शादी की तैयारियों के चलते आरोपी 3 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक इंदौर स्थित उसके घर नालंदा परिसर, केसर बाग रोड पर रुका रहा। इस दौरान उसने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे भोपाल ले गया और वहां उसके पिता के सामने ही शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की।
न्यूड फोटो-वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की, फिर उसे अपने घर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसके न्यूड फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी युवती पर शादी का दबाव बनाता रहा और मना करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपी लोकेश मुरैरा, निवासी राजीव आवास स्कीम नंबर 114 इंदौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी लोकेश से दोस्ती थी और इसी वजह से उसका घर पर भी आना-जाना था। अक्टूबर 2025 में आरोपी उसे कॉलेज से अपने घर राजीव आवास विहार, स्कीम नंबर 114 लेकर गया। उस समय घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए और उसके न्यूड फोटो व वीडियो भी बना लिए।
युवती का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था। वह कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका है और अपनी बात मनवाने के लिए शादी करने का दबाव बना रहा था। जब युवती ने शादी से इनकार किया तो आरोपी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं, उसने युवती के भाई को जान से मारने की धमकी भी दी।
Source link