कटनी में ट्रक घर में घुसा: बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त; कोई घायल नहीं, ड्राइवर नशे में धुत था – Katni News

कटनी में ट्रक घर में घुसा:  बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त; कोई घायल नहीं, ड्राइवर नशे में धुत था – Katni News




कटनी के कैमोर-मैहर मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एसीसी कॉलोनी के पास संडे मार्केट इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सीधे एक घर में जा घुसा और पलट गया। इस टक्कर से मकान की बाउंड्री वॉल पूरी तरह टूट गई। राहत की बात यह रही कि जिस वक्त ट्रक घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसा, वहां कोई मौजूद नहीं था। अगर उस हिस्से में कोई होता, तो बड़ी जानहानि हो सकती थी। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। नशे में धुत था ड्राइवर वहां मौजूद लोगों ने ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ड्राइवर शराब के नशे में बुरी तरह धुत था और इसी वजह से वह ट्रक पर कंट्रोल नहीं रख पाया। ट्रक की रफ्तार भी बहुत ज्यादा थी। लोगों में नाराजगी और आंदोलन की चेतावनी हादसे के बाद इलाके के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। उनका कहना है कि इस रोड पर ओवरलोड गाड़ियां बहुत तेज चलती हैं, जिससे हमेशा डर बना रहता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर नशेड़ी ड्राइवरों और बेलगाम गाड़ियों पर जल्द ही रोक नहीं लगाई गई, तो वे चक्काजाम और आंदोलन करेंगे।



Source link