ईरान-इजरायल वॉर का असर एमपी तक, कमर्शियल और डोमेस्टिक सिलेंडर की मारामारी, लोगों की लगती ल

ईरान-इजरायल वॉर का असर एमपी तक, कमर्शियल और डोमेस्टिक सिलेंडर की मारामारी, लोगों की लगती ल


Last Updated:

Gas Cylinder Shortages: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोकने से सबसे ज्यादा होटल रेस्टोरेंट ढाबा का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. खासकर जिन घरों में आने वाले दिनों में शादी है, उन्हें सबसे ज्यादा सिलेंडर की बात परेशान कर रही है. जिन कैटर्स ने ऑर्डर ले रखे हैं उन्हें सिलेंडर हासिल करना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है.  

Gas Cylinder Shortages: ईरान इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है यहां पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई भले ही दो दिन पहले रोकी गई लेकिन गैस सिलेंडर भरवाने को लेकर बुकिंग करने को लेकर एक हफ्ते से लोग इंतजाम करने में लगे हुए थे उन्हें गैस संकट को लेकर जिस बात का अंदेशा था वह धीरे-धीरे सामने भी आने लगा है. यही वजह है कि सागर जिले की गैस एजेंसियो पर युद्ध से पहले 100 बुकिंग मुश्किल से हो पाती थी. अब उन्हें एजेंसियों के काउंटर पर लाइन लग रही है भीड़ बढ़ रही है और यह संख्या 5- 7 गुना अधिक हो गई है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोकने से सबसे ज्यादा होटल रेस्टोरेंट ढाबा का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है खासकर जिन घरों में आने वाले दिनों में शादी है उन्हें सबसे ज्यादा सिलेंडर की बात परेशान कर रही है जिन कैटर्स ने ऑर्डर ले रखे हैं उन्हें सिलेंडर हासिल करना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है इतना ही नहीं 10 15 दिन के बाद जो शादी है ऐसे लोग गार्डन होटल में जो बुकिंग कर रहे हैं वह उससे पहले सिलेंडर की जानकारी ही ले रहे हैं. अगर जल्द हालत नहीं सुधरे तो व्यवसाय बंद करने की नौबत आ सकती है जिसमें हजारों लोग प्रभावित होंगे.

सागर में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर ही नहीं डोमेस्टिक गैस सिलेंडर को लेकर भी मारामारी मची हुई है. गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ पहुंच रही है और नंबर लगने के दो-तीन दिन बाद सिलेंडर मिल रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगभग 80% घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप हो गई है.

संचालकों का क्या कहना है
एम एस गार्डन के संचालक राहुल चौबे बताते हैं कि शादी बर्थडे पार्टी या अन्य कोई सेलिब्रेशन जो होटल से होता है, उसमें लोग मेहमान नवाजी करने के लिए अच्छी-अच्छी व्यंजन खिलाकर उन्हें प्रसन्न करते हैं भोजन बनाने के लिए पकाने के लिए सिलेंडर ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन जिस तरह से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोकी है उससे शादी के जो ऑर्डर बुक हैं उनके कैंसिल होने की नौबत आ गई है. अगर किसी होटल या गार्डन से कोई शादी होती है तो उसमें 70 से 100 लोगों को रोजगार की व्यवस्था होती है, लेकिन अगर शादी कैंसिल हुई तो इतने लोग प्रभावित होंगे और यह ऐसे लोग होते हैं जो रोज कमाते हैं और रोज घर का खर्च चलाते हैं.

राजेंद्र परिहार बताते हैं कि वह सुबह से इंडियन गैस एजेंसी में गए थे जहां पर उन्हें सिलेंडर नहीं मिला इसके बाद एचपी की गैस लेने आए, मेरे आने के बाद एकदम से बहुत सारे लोग आ गए. अगर मैं थोड़ी और देरी से आता तो हो सकता है दो-तीन घंटे का इंतजार करना पड़ता. अब यहां टोकन मिला है लेकिन यहां से 2 किलोमीटर दूर सिलेंडर मिल रहा है उधर जा रहे हैं.

हनी कुमार ने बताया कि उन्होंने 2 दिन पहले यूपीआई से पेमेंट करके गैस सिलेंडर की बुकिंग कर ली थी लेकिन जब 2 दिन तक सिलेंडर नहीं आया और हमने पता किया तो केवाईसी नहीं हुई थी. इसके बाद हम एजेंसी आए केवाईसी की डर लग रहा था कि सिलेंडर खत्म हो जाए वरना घर वालों की डांट सुननी पड़ेगी, लेकिन एजेंसी पर केवाईसी होने के बाद जल्द सिलेंडर मिल गया है तो लगता है कि शायद अपने यहां गैस का कोई इशू नहीं होगा.

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत का कहना है कि 50% गैस का उत्पादन भारत में होता है और 50% विदेश से आती है. हमारे पास गैस का पर्याप्त स्टॉक है चाहे कमर्शियल गैस हो या डोमेस्टिक पर्याप्त उपलब्ध हैं लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. अगर कहीं से भी कालाबाजारी होने की शिकायत आती है तो उसे पर सख्त कार्रवाई करेंगे मुख्यमंत्री जी ने निगरानी रखने के लिए जो कमेटी बनाई है और उसमें हम भी हैं और सभी पर नजर बनाए हुए हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link