Madhya Pradesh Coronavirus Update: Virat Kohli and Yuzvendra Chahal salute spirit of Bhopal JP Hospital Doctor Sachin Nayak | कोहली और चहल ने भोपाल के कोरोना वॉरियर डॉ. सचिन के जज्बे को सलाम किया; युजवेंद्र ने आरसीबी की जर्सी दिखाकर कहा- मैं इसे पहनूंगा, विराट ने ताली बजाईं

Madhya Pradesh Coronavirus Update: Virat Kohli and Yuzvendra Chahal salute spirit of Bhopal JP Hospital Doctor Sachin Nayak | कोहली और चहल ने भोपाल के कोरोना वॉरियर डॉ. सचिन के जज्बे को सलाम किया; युजवेंद्र ने आरसीबी की जर्सी दिखाकर कहा- मैं इसे पहनूंगा, विराट ने ताली बजाईं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Madhya Pradesh Coronavirus Update: Virat Kohli And Yuzvendra Chahal Salute Spirit Of Bhopal JP Hospital Doctor Sachin Nayak

भोपाल13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के जेपी अस्पताल में कोरोना ड्यूटी के दौरान कोरोना वॉरियर डॉक्टर सचिन नायक ने कार को ही अपना घर बना लिया था। इस दौरान वह यहीं पर सोते और रहते थे। अपने तीन साल के बच्चे और परिवार से काफी दिन बाद वह मिल पाए थे।

  • डॉ. नायक ने ड्यूटी के दौरान कार को ही अपना घर बना लिया था
  • रात में जेपी अस्पताल परिसर में खड़ी कार में ही सोते थे डॉक्टर
  • इलाज करते खुद हो गए थे पॉजिटिव, उबरे और फिर सेवा में जुट गए

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जेपी अस्पताल में कोरोना ड्यूटी के दौरान कार में अपना घर बनाने वाले डॉक्टर सचिन नायक के कार्य की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने सराहना की है। कोहली और चहल ने वेबिनार के जरिए डाॅ. सचिन नायक से चर्चा की और कोरोनाकाल में आई मुश्किलों के बारे में विस्तार से बातचीत की। डॉ. सचिन नायक वह डॉक्टर हैं, जिन्हाेंने कोरोना ड्यूटी के दौरान अपनी कार को ही घर बना लिया था और ड्यूटी खत्म करने के बाद घर नहीं जाते थे। बल्कि कार में ही सो जाया करते थे।

ड्यूटी के दौरान डॉ. नायक कोविड संक्रमण का शिकार हो गए। कुछ समय बाद उन्होंने कोरोना को हराया और फिर से ड्यूटी में जुट गए। वेबिनार में जब डॉ. नायक ने यजुवेंद्र चहल और विराट कोहली को बताया कि वे सैंपलिंग और आइसीयू वार्ड में तैनात थे, तब घर नहीं गए और कार को ही घर बना लिया था। इस पर कोहली-चहल ने उनके जज्बे को सलाम किया और तालियां बजाईं। वेबिनार में आरसीबी के खिलाड़ी एबीडी विलियर्स भी मौजूद थे।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली वर्तमान में यूएई में चल रहे आइपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कैप्टन हैं और चहल गेंदबाज हैं। अपनी टीम आरसीबी की तरफ से कोहली और चहल वेबिनार के जरिए डॉ. सचिन नायक से रूबरू हुए। डॉ. नायक ने भोपाल के जेपी अस्पताल में सीपीएस पीजी डिप्लोमा (एनेस्थिसिया) का दो साल का कोर्स किया है। अब वह शाजापुर के जिला अस्पताल में तैनात हैं।

चहल के सवाल और डॉक्टर नायक के जवाब

चहल- कोरोना ड्यूटी के दौरान परिवार की प्रतिक्रिया क्या रही?
डॉ. नायक- मैं किसान परिवार से हूं। घर वालों ने कहा था नौकरी छोड़ो और घर चलो। डाॅक्टरों की कमी से जूझ रही स्वास्थ्य व्यवस्था में इस तरह छोड़कर जाना ठीक नहीं था।

चहल- ऐसे में आपने क्या करने का निर्णय लिया?
डॉ. नायक- उस समय होटल भी नहीं मिल रहे थे। लोग किराए से कमरा भी नहीं दे रहे थे। मुझे लगा मुझसे दूसरे लोग संक्रमित न हों इसलिए ड्यूटी के बाद कार में ही सोने लगा। कार में रहना कठिन था, लेकिन कोई विकल्प नहीं था।

चहल- जीवन में चुनौतियां आएं तो क्या करना चाहिए?
डॉ. नायक- हमें अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।

तीन महीने तक कार में ही रहे
डॉ. नायक जेपी अस्पताल की कोरोना सैंपलिंग टीम में रहे। साथ ही आइसीयू वार्ड में भी तैनात रहे थे। करीब तीन महीने तक उन्होंने कार को ही घर बना लिया था। इस दौरान वे कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। ठीक होने के बाद फिर वे लोगों की सेवा में जुट गए। फिलहाल, वे रिलीव हो गए हैं और अब शाजापुर जिला अस्पताल में बतौर एनेस्थिसिया विशेषज्ञ के रूप में ज्वाइन कर लिया है। उनके घर में 3 साल का बच्चा था और वह उसे संक्रमण के खतरे में नहीं डालना चाहते थे, इसलिए कार में ही रहना शुरू कर दिया।



Source link