Last Updated:
PAK vs BAN 1st ODI Highlights: बाबर आजम के बगैर बांग्लादेश दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पहले वनडे में मुंह की खानी पड़ी. मेजबान बांग्लादेश ने ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया. बांग्लादेश की इस बड़ी जीत में पेसर नाहिद राणा के बाद बल्लेबाजी में तंजीद हसन और नजमुल हुसैन ने बड़ी भूमिका निभाई. पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले राउंड से बाहर होने के बाद बांग्लादेश दौरे के लिए वनडे टीम में कई बदलाव किए थे. बाबर आजम को भी बाहर निकाल दिया है.
बांग्लादेश ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया.
नई दिल्ली. बांग्लादेश ने मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम नाहिद राणा की तूफानी गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम महज 114 रनों पर सिमट गई. 115 रनों के आसान लक्ष्य को बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए मेजबान टीम ने खेल के हर विभाग में पाकिस्तान को पूरी तरह पस्त कर दिया.
115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 15.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. बांग्लादेश की ओर से तंजीद हसन तमीम ने सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली जबकि नजमुल हुसैन शंटो 27 रन बनाकर आउट हुए. ओपनर सैफ हसन चार रन बनाकर पवेलियन लौटे वहीं लिटन दास तीन रन बनाकर नाबाद लौटे. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और वसीम जूनियर ने एक एक विकेट लिया .
बांग्लादेश ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया.
बांग्लादेश की 2018 एशिया कप के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मिली यह जीत पूरी तरह से मेजबान टीम के दबदबे की कहानी बयां करती है. इस जीत के असली हीरो रहे युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा, जिन्होंने अपनी आग उगलती गेंदों से पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा दीं. पाकिस्तान की शुरुआत सतर्क रही और पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े.लेकिन इसके बाद नाहिद राणा का तूफान आया. नाहिद ने शीर्ष 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. वे अपना छठा विकेट भी ले सकते थे, लेकिन फहीम अशरफ के खिलाफ बांग्लादेश ने रिव्यू नहीं लिया. अंत में फहीम की कुछ संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी और कप्तान मेहदी हसन मिराज के 3 विकेटों की बदौलत पाकिस्तान 114 रनों पर सिमट गया.
नाहिद राणा ने ढाका वनडे में 5 विकेट लेकर हाहाकर मचा दिया.
छोटे लक्ष्य का पीछा करना बांग्लादेश के लिए महज एक औपचारिकता रही. सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने 67 रनों की आक्रामक पारी खेली और पाकिस्तानी स्पिनरों के खिलाफ गगनचुंबी छक्के लगाए. पाकिस्तान के गेंदबाज इस मैच में कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए और बांग्लादेश ने 1-0 की बढ़त बना ली.
मीरपुर वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 30.4 ओवरों में 114 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही, जहां साहिबजादा फरहान (27) और माज सदाकत (18) ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े. लेकिन नाहिद राणा के आते ही पासा पलट गया. राणा ने शीर्ष पांच बल्लेबाजों फरहान, माज, शामिल हुसैन, मोहम्मद रिजवान (10) और सलमान आगा को आउट कर पाकिस्तान का स्कोर 58/5 कर दिया.
मध्यक्रम में हुसैन तलत (4) और अब्दुल समद (0) भी कप्तान मेहदी हसन मिराज की फिरकी में फंस गए. अंत में फहीम अशरफ ने 47 गेंदों पर 37 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम को 100 के पार पहुंचाया. कप्तान शाहीन अफरीदी ने भी 4 रन बना
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें