नगर निगम अमले ने बुधवार को कल्पना नगर स्थित कम्युनिटी हॉल से मदरसे का अवैध कब्जा हटाकर सामान जब्त किया। यहां लंबे समय से कब्जा कर मदरसे का संचालन किया जा रहा था। अहम बात ये कि मदरसे पर मार्डल मिडिल स्कूल का बोर्ड लगा था। कॉलोनीवासियों की शिकायत के बाद निगम के जोन-15 अमले और अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने भवन खाली कराया। निगम अधिकारियों के अनुसार वार्ड-64 के कल्पना नगर में बने इस कम्युनिटी हॉल का उपयोग सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए होना था, लेकिन इस पर कब्जा कर मदरसा चलाया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद जोनल अधिकारी ठाकुर सिंह ने मदरसा संचालिका रूशदा सुल्तान को नोटिस जारी कर हॉल खाली करने को कहा था। नोटिस के बावजूद जब भवन खाली नहीं किया गया तो निगम अमले ने कार्रवाई की।
Source link