पीपलझोपा| ग्राम में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व मनाया गया। गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की व्रतधारी महिलाओं में उत्साह दिखा। सिरवेल रोड स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में सुबह से दर्शन व पूजन के लिए महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने माता की प्रतिमा पर शीतल जल अर्पित कर पूजन किया। एक दिन पहले बनाया ठंडा भोजन चढ़ाया। नारियल, मिष्ठान्न, अनाज, वस्त्र व सुहाग सामग्री अर्पित की। व्रतधारी महिलाओं ने परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की कामना कर उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। पति व संतान की दीर्घायु के लिए हल्दी के छापे मांडे। परिजनों के साथ बासी भोजन ग्रहण किया। प्रीति मालवीया, कंचन मालवीया, मोनिका मालवीया, मीनाक्षी मालवीया, पूनम मालवीया, रंजनी मालवीया आदि मौजूद थीं।
Source link