गुना में युवक की हत्या के आरोपी की जमानत खारिज: पत्नी के साथ उसके प्रेमी को स्कूटी पर बैठकर ले गया; जंगल में ले जाकर किया था मर्डर – Guna News

गुना में युवक की हत्या के आरोपी की जमानत खारिज:  पत्नी के साथ उसके प्रेमी को स्कूटी पर बैठकर ले गया; जंगल में ले जाकर किया था मर्डर – Guna News




गुना के कैंट इलाके में युवक की हत्या के आरोपी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। आरोपी की पत्नी और युवक का प्रेम प्रसंग था। प्रेमी महिला पर संबंध बनाने का दवाब बना रहा था। इसी वजह से पति पत्नी दोनों उसे स्कूटी पर बैठकर जंगल में लेकर गए और शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। बता दें कि 26 फरवरी 2025 को कैंट थाना इलाके के बिलौनिया गांव ग्राम के पास जंगल में एक अज्ञात व्‍यक्ति की नग्‍न अवस्‍था में लाश मिली थी। सूचना मिलने पर कैंट थाना प्रभारी TI अनूप कुमार भार्गव और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्‍थल पर पहुंचे। वहां पर 30-35 साल के किसी अज्ञात व्‍यक्ति की नग्‍न अवस्‍था में लाश पड़ी हुई थी। लाश के गले में कपड़े का फंदा लगा हुआ था। उसके हाथ -पैर जूते लेस से बंधे हुए थे। पास ही मृतक के कपड़े व जूते जले हुए मिले। पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्‍सपर्ट द्वारा घटना स्‍थल का बारीकी से निरीक्षण कर मौके से जरूरी साक्ष्‍य संकलित किये गये। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश का पीएम कराया गया। मृतक की पहचान के लिए उसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए। मृतक की पहचान आनंद पुत्र तेजा जाटव उम्र 35 साल निवासी ग्राम सफा बरखेड़ा थाना म्‍याना के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्‍थल के आसपास के ग्रामीणों और अन्‍य साक्षियों से पूछताछ की गई। उनसे पूछताछ में पता चला कि 25 फरवरी की दोपहर एक अज्ञात महिला-पुरूष द्वारा युवक की हत्‍या कर उसके कपड़े व जूते जलाये गये। इसके बाद एक काले रंग की स्‍कूटी से वह महिला-पुरूष वहां से भाग गये थे। CCTV में दिखी स्कूटी से मिला क्लू इस जानकारी के मिलने पर पुलिस द्वारा साक्षियों के बताये हुलिये की स्‍कूटी और महिला-पुरूष की तलाश के प्रयास गए। पुलिस। 40-50 सीसीटीव्‍ही कैमरों के फुटेज चैक किए। कुछ फुटेजों में साक्षियों के बताए हुलिये की स्‍कूटी पर महिला-पुरूष जाते हुए दिखे। पुलिस ने उन दोनों की पहचान के लिए गुना शहर और आसपास के गांवों में पूछताछ की। उन दोनों की पहचान भारती दोहरे और उसके पति शिवराज दोहरे निवासी ग्राम अमरोद थाना बमौरी के रूप में हुई। किराए के कमरे में मिले दोनों संदेही महिला पुरुष की पहचान होते ही पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। 28 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से पता चला कि दोनों पति-पत्नि पिपरौदा खुर्द में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। जानकारी मिलने पर कैंट थाना प्रभारी TI अनूप भार्गव पुलिस बल के पिपरौदा खुर्द पहुंचे। वहां से संदेही महिला भारती पत्नि शिवराज दोहरे जाति जाटव उम्र 28 साल निवासी ग्राम अमरोद थाना बमौरी को हिरासत में लिया गया। साथ ही CCTV में दिखी स्कूटी भी उसके पास से जप्त की गई। 1सितंबर को आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। पति के जेल में रहने के दौरान हुई दोस्ती पुलिस ने भारती दोहरे से घटना के संबंध में पूछताछ की, तो पहले वह गुमराह करने लगी। जब उसे पुख्ता सबूत दिखाए गए, तो उसने हत्या का राज उगल दिया। उसने बताया कि मृतक आनंद जाटव उनका पूर्व से परिचित था। अभी एक-डेढ़ महीने से उसके पति शिवराज दोहरे के जेल में रहने के दौरान आनंद जाटव ने उससे अवैध संबंध बनाये थे। उसके पति शिवराज के जेल से छूट जाने पर वह अपने बच्‍चों के साथ पिपरौदा खुर्द में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे। वहां आनंद जाटव का भी आना-जाना रहता था। संबंध बनाने के दवाब में की हत्या घटना वाले दिन 25 फरवरी को आनंद जाटव उनके कमरे पर आया था। वह शराब के नशे में पति शिवराज दोहरे के समक्ष ही शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डालने लगा। इसके बाद उसने अपने पति शिवराज के साथ मिलकर आनंद जाटव को जान से मारने की योजना बनाई। योजना के अनुसार वह दोनो अपनी स्‍कूटी से आनंद जाटव को बिलौनिया के जंगल में ले गए। वहां उसे और शराब पिलाई। जब आनंद ने उससे संबंध बनाने के लिये बोला, तब उन्होंने उससे कपड़े उतारने के लिए कहा। उसने महिला के पति शिवराज के सामने ही अपने कपड़े उतार दिए। स्टॉल से दबाया गला आनंद ने जब अपने कपड़े उतार दिए, तब उन्‍होंने स्‍टॉल से आनंद का गला दबाकर उसकी हत्‍या कर दी। उसके कपड़े और जूते वहीं जला कर वहां से भाग आए। घटना के बाद से उसका पति शिवराज घर से फरार है। पुलिस द्वारा प्रकरण में भारती दोहरे को गिरफ्तार कर लिया गया इसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उस जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी शिवराज जाटव की तलाश कर रही है। शिवराज पर दर्ज हैं आठ मामले आरोपी शिवराज दोहरे एक आदतन अपराधी है। उसके विरूद्ध बमौरी थाने में चोरी, मारपीट, आर्म्‍स एक्‍ट आदि धाराओं में कुल 8 अपराध दर्ज हैं। वहीं उसकी पत्नि भारती दोहरे के विरूद्ध भी 2 अपराध दर्ज हैं। दोंनो पहले भी जेल जा चुके हैं। आरोपी पति घटना के 8-10 दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया था। पुलिस ने 1 सितंबर को आरोपी शिवराज को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है। वहीं आरोपी महिला की जमानत हाई कोर्ट से हो चुकी है। इसी के बाद आरोपी शिवराज ने जिला कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।



Source link