सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में स्थित फोरसिथ लॉज रिसॉर्ट की प्रदर्शनी में चीतल के सींग, सेही के कांटे और सांप की कांचली मिलने का मामला सामने आया है। एसटीआर के बागड़ा बफर के रेंजर विलास डोंगरे द्वारा की सर्चिंग में यह सींग, सेही के कांटे और सांप की कांचली मिली। रिसॉर्ट मैनेजमेंट द्वारा टूरिस्ट को दिखाने और लुभाने के लिए बिना अनुमति वन्यप्राणियों और जीवों के अंगों की अवैध तरह से प्रदर्शनी लगा रखी थी। पर्यटकों को लुभाने के लिए लगाए थे
मामले में एसटीआर रेंजर डोंगरे ने चीतल के 4 एन्टलर (सींग), सेही के 4 कांटे एवं सर्प की 2 कांचली जब्त की है। सहायक संचालक सोहागपुर आशीष खोपरागढ़े के निर्देशन में वन्यप्राणियों के अवयवों को जब्त किया। अनाधिकृत रूप से बिना किसी स्वीकृति के डिस्प्ले में रखने पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है। एसडीओ आशीष खोपरागढ़े ने बताया रिसॉर्ट में डिस्प्ले में चीतल के सींग, सेही के कांटे और सांप की कांचली को रखा था। जो अवैध है। मामले में अपराध दर्ज किया है। प्रथम दृष्टया मैनेजर जिम्मेदार है। उनसे पूछा जाएगा कि सींग, सेही के कांटे कहा से लाए हैं। वन्यजीव के शरीर से कितने दिन पहले निकाला गया है, इसका पता लगा रहे। जांच में ऑनर की भूमिका आती है तो उसे भी आरोपी बनाएंगे। 40 एकड़ में फैला है रिसॉर्ट, एक दिन का किराया है 35 हजार मढ़ई में फोरसिथ लॉज रिसॉर्ट नदी के इसी तरफ़ बना है। जो करीब 40 एकड़ में फैला है। जिसमें ग्रामीण नुमा कॉटेज, स्विमिंग पूल हाई स्टैंडर्ड सुविधाएं है। जिसमें एक दिन के रुकने का किराया ही 35 हजार से ज्यादा है। यह रिसोर्ट विदेशी और महानगरों से आने वाले सैलानी और राजनीतिक लोगों के टहलने का पसंदीदा स्थान है। रिसोर्ट बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। ऐसी संभावना है कि चीतल के सींग सांप की कांचली और सेही के कांटे इसी जंगल से लाए गए होंगे। जांच पूरी होने के बाद पूरा खुलासा होगा। मुंबई से होती है बुकिंग फोरसिथ लॉज रिसॉर्ट में रूम की बुकिंग मुंबई से होती है। सूत्रों के मुताबिक रिसॉर्ट की ऑनर अदिति मोदी हैं। अवैध तरह से चीतल के सींग, सेही के कांटे का मामला सामने आने पर रिसॉर्ट से जुड़े स्टॉफ से संपर्क किया। जिसमें स्टॉफ के साहिब कुरैशी ने बताया मैं मुंबई में रहता हूं। हमारा काम केवल रिजर्वेशन बुकिंग करना है। रिसॉर्ट में क्या हुआ मुझे जानकारी नहीं है।
Source link