युद्ध के बीच मप्र समेत सागर में घरेलू गैस की किल्लत का असर दिखने लगा है, कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलना बंद हो गए। जिस कारण कुछ लोगों ने घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग शुरू कर दिया है। कमर्शियल कार्य में घरेलू गैस के उपयोग को लेकर राजस्व, खाद्य और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। टीम ने गोविंद भोजनालय, महावीर भोजनालय, बीकानेर स्वीट्स, भाग्योदय चाट, मिलन होटल, उपसरपंच चाय, घनश्याम चाय, जैन टी स्टाल सहित 8 प्रतिष्ठानों से 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। एसडीएम मनोज चौरसिया ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कालाबाजारी करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जाएगी।
Source link