सतना शहर के उतैली मोहल्ले में बुधवार शाम 26 साल की नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रांशु के पति मनोज मिश्रा ने गला दबाकर उसकी हत्या की है। मृतका का नाम प्रांशु मिश्रा है। सूचना मिलने पर कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रांशु की शादी 23 मई 2023 को मनोज मिश्रा से हुआ था और उनकी एक दो माह की बेटी भी है। बैंक से पैसे निकालने पर हुआ विवाद
मृतका के पिता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने से लगभग एक घंटे पहले उनकी बेटी से बात हुई थी। प्रांशु ने उन्हें बताया था कि पति मनोज बैंक से पैसे निकालने गया था और ओटीपी मांग रहा था। ओटीपी न देने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मनोज कोई काम नहीं करता था और नशे में अक्सर घर में झगड़ा करता था। मृतका की बड़ी बहन प्रतिमा ने बताया कि प्रांशु की सास की मौत के बाद वह एक साल तक उसी घर में ऊपर किराए के कमरे में रहती थी। मनोज बेला में वाहन के कूलएंड की दुकान चलाता था। प्रतिमा ने बताया कि मनोज अक्सर नशे में रहता था और उन्होंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
Source link